एक्सप्लोरर

Elon Musk Net Worth: फिर छिन जाएगी नंबर वन वाली कुर्सी? एलन मस्‍क की संपत्ति में बेतहाशा गिरावट  

Elon Musk Wealth: दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति एलन मस्‍क की संपत्ति में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है, जिस कारण बर्नार्ड अरनॉल्‍ट इनके काफी करीब पहुंंच गए हैं.

दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति एलन मस्‍क के नंबर वन वाली कुर्सी छिन सकती है, क्‍योंकि इनकी संपत्ति में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति और एलन मस्‍क के बीच संपत्ति का अंतर काफी कम हो चुका है. गुरुवार को ही एलन मस्‍क की संपत्ति  20.3 अरब डॉलर तक गिर गई थी. हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी हुई. 

फोर्ब्‍स के रियल टाइम बिलियनेयर लिस्‍ट के मुताबिक, गुरुवार को एलन मस्‍क की संपत्ति 18.4 अरब डॉलर या 7.16 फीसदी गिरी. इस बड़ी गिरावट के बाद टेस्‍ला के सीईओ की कुल संपत्ति 238.4 अरब डॉलर हो गई है. वहीं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्‍ट की संपत्ति में 952 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है, जिससे इनकी कुल संपत्ति 235.2 अरब डॉलर हो गई है. इसका मतलब है कि अब एलन मस्‍क और बर्नार्ड अरनॉल्‍ट की संपत्ति के बीच अंतर सिर्फ 3.2 अरब डॉलर का है. 

क्‍यों गिरी एलन मस्‍क की संपत्ति 

एलन मस्‍क की कंपनी टेस्ला इंक के चेतावनी के बाद भी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कटौती करने की संभावना के कारण टेस्‍ला के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिस कारण एलन मस्क की संपत्ति गुरुवार को 18.4 बिलियन डॉलर कम हो गई.  इससे एलन मस्‍क और बर्नार्ड अरनॉल्‍ट की संपत्ति में अंतर कम हो चुका है. हालांकि ब्‍लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्‍स की माने तो अभी भी एलन मस्‍क की नेटवर्थ, अरनॉल्‍ट से काफी ज्‍यादा है. 

जून में बने थे दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स 

लंबे समय से  फैशन कंपनी LVMH के अध्‍यक्ष बर्नार्ड अरनॉल्‍ट दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स की कुर्सी पर विराजमान थे, लेकिन जून के दौरान जब एलन मस्‍क की संपत्ति बढ़ी और अरनॉल्‍ट की संपत्ति में गिरावट आई तो एलन मस्‍क ने इन्‍हें पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए. अभी तक इस साल एलन मस्‍क ने अपनी संपत्ति में 118 अरब डॉलर जोड़े हैं. वहीं बर्नार्ड अरनॉल्‍ट में इस साल 40.7 अरब डॉलर की कमाई की है. 

इन अरबपतियों की संपत्ति भी गिरी 

एलन मस्‍क ही नहीं गुरुवार को कुछ और अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट हुई. अमेजन इंक के जेफ बेजोस, ओरेकल कॉरपोरेशन के लैरी एलिसन, माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर, मेटा प्लेटफॉर्म इंक के मार्क जुकरबर्ग और अल्फाबेट इंक के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन के नेटवर्थ में भी गिरावट हुई. 

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ 

गुरुवार को मुकेश अंबानी की दौलत में 7.6 अरब डॉलर की गिरावट आई थी, जिस कारण इनकी कुल संपत्ति 93.6 अरब डॉलर है और ये दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं. इसके अलावा, गौतम अडानी दुनिया के 24वें सबसे अमीर शख्‍स हैं और इनकी कुल संपत्ति 51.9 अरब डॉलर है. 

ये भी पढ़ें

EPFO: अप्रैल की तुलना में मई में घटी नौकरीपेशा लोगों की संख्या, ईपीएफओ से जुड़े सिर्फ इतने कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget