एक्सप्लोरर

World Most Expensive Number Plate: अरबों में बिकी दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट, खरीदने वाले ने रखी ये शर्त 

Most Expensive Number Plate in World: दुनिया की सबसे महंगी कार नंबर प्लेट पी7 अरबों की कीमत में बिकी है. इसे खरीदने के लिए कई बोलियां लगी. वहीं कुछ वीआईपी नंबर्स भी करोड़ों रुपये में बेचे गए. 

Most Noble Number: हर गाड़ी का नंबर प्लेट होता है, जो एक गाड़ी के पहचान के तौर पर यूज की जाती है. भारत में आरटीओ ऑफिस के तहत से गाड़ियों में नंबर प्लेट्स जारी किए जाते हैं, जिसके लिए कुछ रुपये चार्ज किए जाते हैं. लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई नंबर प्लेट करोड़ों में बिका हो? हम आज ऐसे ही एक नंबर प्लेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो करोड़ों रुपये में बिका है. 

दरअसल में दुबई में मोस्ट नोबल नंबर की नीलामी की गई, जिसमें कई नंबरों को लाखों करोड़ों के दाम में बेचा गया है. पी7 नंबर प्लेट इस ​नीलामी में सबसे महंगे दाम में बिका है. इसकी कीमत इतनी है कि मुंबई के पॉश इलाके में किसी अरबों की कीमत का फ्लैट तक खरीदा जा सकता है. 

कितनी कीमत में बिका पी7 नंबर प्लेट 

दुबई में मोस्ट नोबल नंबर्स की नीलामी के दौरान कार का नंबर प्लेट पी7 रिकॉर्ड 5.5 करोड़ दिरहम या करीब 1,22,61,44,700 रुपये में बिका. शनिवार रात को हुई नीलामी में 1.5 करोड़ दिरहम से इसके लिए बोली की शुरुआत हुई. कुछ ही सेकेंड में बोली तीन करोड़ दिरहम के पार पहुंच गई. हालांकि 3.5 करोड़ दिरहम पर जाकर ये बोली कुछ देर के लिए रुक गई थी. इसके बाद यह बोली 5.5 करोड़ दिरहम पर पहुंच गई और ये बोली पैनल सात वाले व्यक्ति ने लगाई, जिन्होंने बोली गुप्त रखने की शर्त रखी. हर बोली पर लोगों में उत्साह देखने को मिला. 

ये नंबर भी करोड़ों में बिके 

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, जुमेरा के फोर सीजन नामक होटल में हुए इस कार्यक्रम में कई अन्य वीआईपी नंबर प्लेट और फोन नंबरों की भी नीलामी हुई. नीलामी से करीब 10 करोड़ दिरहम (2.7 करोड़ डॉलर) जुटाए गए, जो रमजान के दौरान लोगों को खाना खिलाने के लिए दिए जाएंगे. कार प्लेटों और एक्सक्लूसिव मोबाइल नंबरों की नीलामी से कुल 9.792 करोड़ दिरहम मिले. 

किसने किया था नीलामी का आयोजन 

अमीरात ऑक्शन, दुबई के सड़क एवं परिवहन प्राधिकरण और दूरसंचार कंपनियों एतिसलात तथा डू द्वारा इस नीलामी का आयोजन किया गया था. इस नीलामी के दौरान पी 7 इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहा. बता दें कि इससे पहले 2008 में एक व्यवसायी ने अबू धाबी की नंबर 1 प्लेट के लिए 5.22 करोड़ दिरहम की बोली लगाई थी.

किसे दिया जाएगा बोली का पैसा 

इस नीलामी का पूरा पैसा 'वन बिलियन मील्स' अभियान को सौंप दिया जाएगा, जिसकी स्थापना वैश्विक भूखमरी से निपटने के उद्देश्य से की गई थी. दुबई के उपराष्ट्रपति और शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद ने रमजान की दान भावना के लिए ये प्रस्ताव रखा था. 

ये भी पढ़ें

Housing Sales Data: पांच साल में खाली घरों की संख्या 12 फीसदी घटी, कोविडकाल के बाद बढ़ी हाउसिंग सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget