एक्सप्लोरर

World Bank Report: महिलाओं को किसी देश में नहीं मिलते बराबरी के हक, जानिए भारत कौन से पायदान पर 

Women Empowerment in India: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं को पुरुषों के बराबर सैलरी, बेनिफिट और नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं. विकसित देशों में भी यह भेदभाव हो रहा है.

Women Empowerment in India: महिला सशक्तिकरण पर वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट में हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं. यह रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं को किसी भी देश में बराबरी के हक नहीं मिल रहे हैं. उन्हें काम के मौके भी पुरुषों के बराबर नहीं मिल पा रहे हैं. लगभग हर देश में उनके कानूनी अधिकार भी पुरुषों के जैसे नहीं हैं. यहां तक की उन्हें विकसित देशों में भी बराबरी के मौके नहीं मिल पा रहे हैं.

पूरी दुनिया में फैला है जेंडर गैप

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट (World Bank Report) के अनुसार, पूरी दुनिया में जेंडर गैप फैला हुआ है. दुनिया की आर्थिक शक्तियां भी यह भेदभाव करने में पीछे नहीं हैं. उन्हें न पर्याप्त कानूनी अधिकार मिल रहे हैं और न ही काम करने के समान मौके. रिपोर्ट के मुताबिक, यदि पुरुषों को एक डॉलर वेतन मिलती है तो उसी काम के महिलाओं को 77 सेंट ही दिए जाते हैं. यह भेदभाव महिलाओं के रिटायरमेंट तक जारी रहता है. कुल 62 देशों में महिलाओं और पुरुषों की रिटायरमेंट उम्र अलग-अलग है. 

सुविधाएं मिलें तो बढ़ जाती है महिला कर्मियों की संख्या  

वर्ल्ड बैंक के अनुसार, वर्कप्लेस पर हिंसा और चाइल्डकेयर सर्विस का न होना महिलाओं को नौकरियों से दूर कर देता है. यदि वर्कप्लेस पर उन्हें यह सुविधाएं मिलती हैं तो काम करने वाली महिलाओं का औसत बढ़ जाता है. इसी तरह 190 देशों में जेंडर गैप अभी भी है. कानूनी सुधारों और धरातल पर उनके नतीजे आना अभी बाकी है. महिलाओं को सैलरी, बेनिफिट और नौकरियां पुरुषों के बराबर नहीं मिल पा रही हैं. 

भारत 146 देशों में 127 वें पायदान पर

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2023 में भारत को 146 देशों में 127 वें पायदान पर रखा है. भारत में लेबर इनकम का 82 फीसदी पुरुषों और 18 फीसदी महिलाओं को जाता है. एंट्री लेवल की नौकरियों में बराबर की काबिलियत होने के बावजूद महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कठिनाई से नौकरी मिलती है. कॉरपोरेट सेक्टर में बड़े पदों पर यह दिक्कत और ज्यादा हो जाती है. रिपोर्ट के अनुसार, 95 देशों ने समान काम की समान वेतन का नियम लागू किया हुआ है. हालांकि, सिर्फ 35 देशों ने ही इसे कायदे से लागू करने के प्रयास किए हैं.

ये भी पढ़ें 

Raghuram Rajan: भारत कभी चीन जैसा नहीं बन सकता, रघुराम राजन ने आखिर क्यों कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget