एक्सप्लोरर

काम की बात: Work From Home के तहत घर से काम करने वाले कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिये सरकार बनाएगी कानून!

Work From Home: मार्च 2020 में कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने के बाद से वर्क फ्रॉम होम का चलन चल पड़ा है. कई कंपनियों में अभी भी वर्क फ्रॉम होम के तहत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं.

Work From Home: वर्क फ्रॉम होम ( Work From Home ) के तहत घर से काम करने कर्मचारियों ( Employees) के लिए सरकार एक व्यापक कानूनी ढांचा ( Legal Framework ) बनाने की तैयारी में है, जो घर से काम करने ( Work From Home ) वाले कर्मचारियों के प्रति  एम्पलॉयर ( Employers ) के दायित्व को परिभाषित करेगा. वर्क फ्रॉम होम के तहत घर से काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर सरकार एक कानूनी ढांचा तैयार करना चाहती है जिससे उनके हितों की रक्षा की जा सके.  

वर्क फ्रॉम होम को लेकर बनेगा लीगल फ्रेमवर्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार वर्क फ्रॉम होम को लेकर एक लीगल प्रेमवर्क बनाना चाहती है, जिसमें घर से काम करने वाले कर्मचारियों के लिये काम करने के घंटे फिक्स करने के साथ बिजली और इंटरनेट खर्चों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कैसे भुगतान किया जाये इन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. इस विषयों को लेकर एक्सपर्ट्स के साथ छ4चा की जा रही है. माना जा रहा है वर्क फ्रॉम होम के तौर पर शुरु हुये नए सिस्टम का अध्ययन करने के लिये एक कंसलटेंसी फर्म भी नियुक्त करने पर विचार कर रही है. 

कोरोना के दस्तक के बढ़ा वर्क फ्रॉम होम कल्चर 

दरअसल मार्च 2020 में कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने के बाद से वर्क फ्रॉम होम का चलन चल पड़ा है. कई कंपनियों में अभी भी वर्क फ्रॉम होम के तहत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं. अब तो कोरोना वायरस का नये वैरिएंट ओमीक्रॉम भी आ गया है तो माना जा रहा है फिर से कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिये कह सकती है. 

सरकार ने इस साल जनवरी में एक स्थायी आदेश के माध्यम से सर्विसेज सेक्टर के लिए वर्क फ्रॉम होम को औपचारिक रूप दिया था, जिससे नियोक्ताओं और कर्मचारियों को काम के घंटे और अन्य सेवा शर्तों पर पारस्परिक रूप से निर्णय लेने की अनुमति दी गई थी. हालांकि, इस कदम को एक सांकेतिक  शुरुआत के रूप में देखा गया था, क्योंकि सेवा क्षेत्र, जिसमें बड़े पैमाने पर आईटी और आईटीईएस  ( IT and ITES ) शामिल हैं, पहले से ही विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों के लिए घर से काम करने का रिवाज रहा है. 

कई देशों में है वर्क फ्रॉम होम को लेकर कानून

कोरोना काल में वर्क प्रॉम होम केवल आईटी और आईटीईएस क्षेत्र तक सीमित नहीं है. इसलिये सरकार अब सभी सेक्टर्स क्षेत्रों के लिए एक व्यापक औपचारिक ढांचा तैयार करन चाहती है. कई देशों में वर्क फ्रॉम होन को लेकर प्रावधान पहले से बना हुआ है. पुर्तगाल में हाल ही में कानून पारित कर कंपनी परिसर से दूर काम करने वाले कर्मचारियों की अधिक सुरक्षा के लिए श्रम नियमों की रूपरेखा तैयार किया गया है. अब भारत सरकार भी वर्क फ्रॉम होम को कानूनी रूप देने के लिए कानून लाने की तैय़ारी में है. 

यह भी पढ़ें:
EPFO: 22.55 करोड़ नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में क्रेडिट हो गया ब्याज का पैसा, जल्दी से चेक कर लें बैलेंस

Stock Market: बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 949 टूटा, Nifty 17000 के नीचे फिसलकर बंद, बैंकिग, IT में बिकवाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget