एक्सप्लोरर

Work from home: घर से कर रहे हैं ऑफिस का काम, चुकाना होगा ज्यादा टैक्स

वर्क फ्रॉम होम के चलते निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को कई मदों में टैक्स डिडक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा.

नई दिल्ली:  अगर आप भी निजी कंपनी में काम करते हैं और वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. घर से काम करने वाले लोगों को मौजूदा वित्त वर्ष यानी 2020-21 में ज़्यादा इनकम टैक्स चुकाना पड़ सकता है.

दरअसल, वर्क फ्रॉम होम के चलते निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को कई मदों में टैक्स डिडक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा. इसके चलते कर्मचारियों को 10 से 60% तक ज़्यादा टैक्स चुकाना पड़ सकता है.

वर्क फ्रॉम होम के चलते प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोगों पर साल के अंत में ज्यादा इनकम टैक्स की मार पड़ सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कर्मचारियों को प्राइवेट कंपनियां उनकी सीटीसी में जो अलग-अलग तरह के अलाउंस देती हैं वह वर्क फ्रॉम होम के चलते नहीं मिल पाएंगे. इसके चलते साल के अंत में कर्मचारियों को इनकम टैक्स में मिलने वाली छूट कम हो जाएगी. इस वजह से उन्हें अतिरिक्त इनकम टैक्स चुकाना पड़ेगा.

इस बारे में चार्टर्ड अकाउंटेंट डी के मिश्रा का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम के चलते बहुत से कर्मचारी LTA, मील कूपन, HRA आदि का क्लेम नहीं कर पाएंगे. इस वजह से साल के अंत में उनकी टैक्सेबल इनकम ज़्यादा होगी.

वर्क फ्रॉम होम के चलते जहां बहुत से कर्मचारियों का खर्च कुछ कम हुआ है तो वहीं कुछ कर्मचारियों की तनख्वाह भी कम हुई हैं. दूसरी तरफ कुछ अलाउंस न मिलने के चलते उनपर दोहरी मार भी पड़ सकती है.

इस पूरे मामले को एक उदाहरण से भी समझा जा सकता है. मान लीजिए, किसी कर्मचारी की सालाना CTC 10 लाख रुपये है. यह CTC विभिन्न मदों में बांटी जाती है- बेसिक सैलरी, HRA, कनवेंस अलाउंस, LTA आदि. अगर ये कर्मचारी अब शहर में अपना किराए का मकान छोड़कर अपने पैतृक घर से काम कर रहा है तो उसे HRA अलाउंस नहीं मिलेगा. इसी तरह वह अब अगर घूमने नहीं जाता है तो LTA अलाउंस भी नहीं ले पाएगा.

कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की CTC को रिस्ट्रक्चर करने पर भी विचार कर रही हैं. लेकिन, जानकारों का मानना है कि CTC रिस्ट्रकचरिंग से भी कर्मचारियों को टैक्स के मामले में ज़्यादा राहत नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

लीवर सिरोसिस के कारण निशिकांत कामत का निधन, लगातार बिगड़ती हालत के चलते ICU में थे भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget