एक्सप्लोरर

Aadhar Card से पैसा निकालने वाले सावधान! एक गलती और पूरा अकाउंट हो जाएगा खाली

हाल ही में एक घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई थी. यहां के घोरावल कोतवाली क्षेत्र एक गांव में एक शख्स से दो लोगों ने आधार कार्ड से पैसे निकालने के नाम पर 15000 की ठगी कर ली थी.

बाजार में इन दिनों आपको ऐसी कई दुकानें मिल जाएंगी, जहां लिखा होता है 'आधार कार्ड से पैसे निकाले जाते हैं'. इन दुकानों पर अगर आप जाएंगे और आधार कार्ड से पैसा निकलवाना चाहेंगे, तो वहां बैठा व्यक्ति आपसे आपका आधार कार्ड लेगा और आपके अकाउंट से पैसे निकाल कर आपको दे देगा. इसके लिए दुकानदार कुछ रुपये चार्ज करता है. हालांकि, ये जितना आसान और सेफ दिखता है, असलियत में उतना है नहीं. खासतौर से अगर आप बाहर किसी शहर में हैं तब तो इससे बचकर ही रहें.

आधार कार्ड से पैसे निकलते कैसे हैं?

दरअसल, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI आधार इनेब्लड पेमेंट सिस्टम यानी एइपीएस की सुविधा देती है. आसान भाषा में कहें तो अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक है तो आप बिना एटीएम कार्ड के सिर्फ आधार कार्ड की मदद से अपने अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं.

इसके लिए आपको किसी माइक्रो एटीएम पर जाना होता है.  जहां पर आप अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके और फिंगरप्रिंट लगाकर बैंक खाते से पैसा निकाल सकते हैं. ये काम बैंक तो करती ही है, लेकिन कुछ दुकानदार जिन्हें आप बैंकिंग प्रतिनिधि (Business Correspondent) भी कह सकते हैं, वो भी ऐसा करते हैं. यह सेवा उन लोगों के लिए है, जो दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं और जिनके पास स्मार्टफोन, इंटरनेट कनेक्शन या पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं की सुविधा नहीं है.

कैसे होता है फ्रॉड

हाल ही में एक घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई थी. यहां के घोरावल कोतवाली क्षेत्र एक गांव में एक शख्स से दो लोगों ने आधार कार्ड से पैसे निकालने के नाम पर 15000 की ठगी कर ली थी. इस मामले में पुलिस ने बताया था कि पीड़ित शिवनरायण विश्वकर्मा अपने गांव में मौजूद ऐसे दुकानदार (बैंकिंग प्रतिनिधि) के पास गया जो आधार कार्ड से पैसा निकालने का काम करते हैं. वहां जाकर उसने अपना आधार कार्ड दिया और पैसे निकालने की बात की. 

आधार कार्ड से पैसा निकालने वाले, लवकुश यादव और मनोज यादव ने पीड़ित से आधार कार्ड लिया और मशीन पर उससे अंगूठा लगवाया. लेकिन, पैसा नहीं निकला. पीड़ित से कहा गया कि सर्वर डाउन है. ऐसा उसके साथ दो बार किया गया. लेकिन, पीड़ित ने जब कुछ दिन बाद अपना पासबुक प्रिंट कराया तो पता चला कि इसी दिन उसके खाते से 15000 रुपये निकल चुके थे. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Free Aadhaar Update: फ्री में आधार अपडेट करने की तारीख इस दिन तक बढ़ी, UIDAI ने दिया बड़ा तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget