एक्सप्लोरर

Wipro Hiring: विप्रो का बड़ा एलान, अगले वित्त वर्ष में 10,000-12,000 फ्रेशर्स को यहां से करेगी भर्ती

Wipro Hiring Announcements: कंपनी ने अपने सभी लंबित प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया है और कंपनी हर तिमाही में 2500-3000 ‘फ्रेशर्स’ को शामिल करना जारी रखेगी.

Wipro Hiring Announcements: देश की चौथी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो को अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 10,000-12,000 छात्रों की भर्ती की उम्मीद है. विप्रो ने शुक्रवार को अपने दिसंबर तिमाही के आंकड़ों की घोषणा के बाद ये एलान किया है. कंपनी ने अमेरिका में एच-1बी वीजा व्यवस्था में होने वाले बदलावों के बारे में किसी भी चिंता को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि उसके कर्मचारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अमेरिका में स्थानीय है.

विप्रो करेगी भारी संख्या में नियुक्ति

विप्रो के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ गोविल ने कंपनी के तिमाही आंकड़ों की घोषणा करते हुए कहा, “हम बड़ी संख्या में लोगों को नियुक्त कर रहे हैं... जो अमेरिका में स्थानीय हैं और आज अमेरिका में हमारे कर्मचारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा स्थानीय है. हमारे पास एच-1बी वीजा का अच्छा भंडार है, इसलिए हम जब भी आवश्यकता होगी लोगों को स्थानांतरित कर सकते हैं... यदि मांग बढ़ती है, तो आपूर्ति पक्ष हमारे लिए बाधा नहीं बनेगा.”

हर तिमाही में 2500-3000 फ्रेशर्स होंगे कंपनी में शामिल

सौरभ गोविल ने कहा कि कंपनी ने अपने सभी लंबित प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया है. कंपनी हर तिमाही में 2,500-3,000 ‘फ्रेशर्स’ को शामिल करना जारी रखेगी. इसका मतलब है कि हर वित्त वर्ष में 10,000-12,000 ‘फ्रेशर्स’ को शामिल किया जाएगा. देश के अलग-अलग कैंपस से 10-12 हजार फ्रेशर्स को अगले साल कंपनी हायर करेगी.

विप्रो के कर्मचारियों की संख्या में कमी आई

विप्रो के कर्मचारियों की संख्या में चालू वित्त वर्ष (2024-25) की तीसरी तिमाही में 1,157 की कमी आई है. वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कर्मचारियों की संख्या 2,32,732 रही, जबकि जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 2,33,889 और वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही में 2,39,655 पर थी. 

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

विप्रो का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 24.4 परसेंट बढ़कर करीब 3,354 करोड़ रुपये रहा. विप्रो ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 0.5 परसेंट बढ़कर करीब 22,319 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी की जानकारी के मुताबिक आगामी मार्च तिमाही के लिए विप्रो को आईटी सेवा कारोबार से 260.2 करोड़ डॉलर से 265.5 करोड़ डॉलर के बीच राजस्व हासिल का अनुमान है. विप्रो ने प्रति शेयर छह रुपये अंतरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है.

ये भी पढ़ें

Gold Rate: सोना 700 रुपये उछलकर 82 हजार रुपये के रिकॉर्ड ऊंचे दाम के पास पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget