एक्सप्लोरर

Gold Rate: सोना 700 रुपये उछलकर 82 हजार रुपये के रिकॉर्ड ऊंचे दाम के पास पहुंचा

Gold Silver Rate:ग्लोबल परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी के दाम में तेजी आने की उम्मीद बन रही है और इसके पीछे डॉलर की चाल को भी अहम माना जा रहा है.

Gold Rate: स्थानीय बाजार में लिवाली से सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये उछलकर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी. बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

81,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा सोने का भाव

99.5 परसेंट शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपये बढ़कर 81,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जो पिछले कारोबारी सत्र में 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

31 अक्टूबर को सोना पहुंचा था ऑलटाइम हाई पर

पिछले साल 31 अक्टूबर को स्थानीय बाजारों में 99.9 प्रतिशत शुद्धता और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 82,400 रुपये और 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.

क्यों दिख रही सोने में जोरदार तेजी

कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार में कीमती धातु में तेजी आई, जिसका मुख्य कारण आभूषण विक्रेताओं की ओर से अधिक मांग का होना है. 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का दाम

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 21.10 डॉलर प्रति औंस घटकर 2,729.80 डॉलर प्रति औंस रह गया. इसके अतिरिक्त कॉमेक्स चांदी वायदा एशियाई बाजार में 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.26 डॉलर प्रति औंस पर रहा.

क्या कहते हैं कमोडिटी जानकार

कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिका में घरों और औद्योगिक उत्पादन आंकड़ें आने से पहले सोना 2750 डॉलर प्रति औंस से थोड़ा नीचे आ गया है.

सोने और चांदी में आगे तेजी आने की उम्मीद

ग्लोबल परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी के दाम में तेजी आने की उम्मीद बन रही है और इसके पीछे डॉलर की चाल को भी अहम माना जा रहा है. ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल स्थितियां इस समय गोल्ड और सिल्वर के दाम बढ़ने का रुख दिखा रही हैं.

ये भी पढ़ें

सरकार ने RINL के रिवाइवल प्लान पर लगाई मुहर, कंपनी के लिए 11,440 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget