एक्सप्लोरर

Wipro कर्मचारियों को 3 दिन आना होगा ऑफिस, लागू हुई हाइब्रिड वर्क पॉलिसी 

कोविड-19 महामारी के चलते शुरू हुई रिमोट वर्क पॉलिसी में कंपनियां बदलाव कर रही हैं. विप्रो ने भी कर्मचारियों से हफ्ते में 3 दिन ऑफिस से काम करने को कहा है. निर्णय न मानने वालों पर एक्शन भी लिया जाएगा.

देश की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने सभी कर्मचारियों से ऑफिस वापस लौटने को कहा है. कंपनी ने ईमेल भेजकर दुनियाभर में अपने कर्मचारियों को सूचित किया है कि उन्हें 15 नवंबर से हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना होगा. कंपनी ने इसे हाइब्रिड वर्क पॉलिसी का नाम दिया है. 

रिमोट वर्क पॉलिसी को बदल रहीं कंपनियां 

कोविड-19 महामारी के चलते रिमोट वर्क पॉलिसी लागू की गई थी. अब कई कंपनियां इसमें बदलाव ला रही हैं और कर्मचारियों को वापस ऑफिस बुलाया जा रहा है. पिछले हफ्ते इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने भी महीने में 10 दिन ऑफिस से काम करने की पॉलिसी लागू की थी. उधर, टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसेज (TCS ) ने हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से ही काम करवाना शुरू कर दिया है.

मई से ही कोशिश कर रही है विप्रो 

विप्रो मई से ही कोशिश कर रही है कि कर्मचारी हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से ही काम करें. कंपनी के अनुसार उसके 55 फीसद कर्मचारी इसी तरह ऑफिस से काम कर रहे हैं. कंपनी में 2.44 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं.

ऑफिस नहीं आए तो की जाएगी कार्रवाई  

इस मेल के साथ कंपनी ने चेतावनी दी है कि इस नियम को न मानने वाले कर्मचारियों पर 7 जनवरी से कार्रवाई शुरू हो जाएगी. हालांकि, कंपनी ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि वह कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई करेगी. मगर ऐसा माना जा रहा है कि कर्मचारियों के वापस न आने से कई टीम के मनोबल पर असर पड़ेगा. ऑफिस आ रहे कर्मचारी भी असंतुष्ट हो सकते हैं. इसलिए कंपनी को अपना निर्णय सख्ती से लागू करवाना पड़ेगा. 

यूरोपीय देशों में कर्मचारियों से करनी पड़ेगी बात 

कई यूरोपीय देशों में अलग नियम होने की वजह से कंपनी को ऐसा निर्णय लागू करने से पहले कर्मचारियों से बात करनी पड़ेगी. इस सम्बन्ध में कंपनी ने बताया कि हम सभी कानूनों का पालन करते हुए आगे बढ़ेंगे. हम चाहते हैं कि कर्मचारियों में टीम वर्क की भावना बढ़े और वो मिलकर काम कर सकें.

ये भी पढ़ें 

Dhanteras 2023: आखिर क्या वजह है कि हर कोई धनतेरस पर खरीदना चाहता है सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 20 सितंबर को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? फटाफट कीमतों पर डालें एक नजर
आज 20 सितंबर को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? फटाफट कीमतों पर डालें एक नजर
क्या है मुंबई के Taj Hotel की खासियत? दुनिया के टॉप 50 होटलों में बनाई जगह
क्या है मुंबई के Taj Hotel की खासियत? दुनिया के टॉप 50 होटलों में बनाई जगह
पेट्रोल पंपों पर UPI बंद, 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगी रोक?
पेट्रोल पंपों पर UPI बंद, 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगी रोक?
UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया
UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- 'कानून के नजरिए से सब एक'
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- 'कानून के नजरिए से सब एक'
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
काठमांडू जाने वाला विमान बीच रास्ते से वापस दिल्ली क्यों लौटा? जानें कारण
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
भारत टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, नए नवेले खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, ट्रोल्स-पैप्स पर फूटा गुस्सा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF
15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF
Embed widget