एक्सप्लोरर

8th Pay Commission: क्या 8वें वेतन आयोग में बैंक कर्मचारियों की भी बढ़ेगी सैलरी? इस महीने जारी हो सकते हैं ToR

8th Pay Commission: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टर्म्स ऑफ रेफरेंस इस महीने जारी किए जा सकते हैं इसलिए आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं. 

8th Pay Commission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी थी. 1 जनवरी, 2026 से इसके लागू होने की संभावना है. हालांकि, इसके प्रॉसेस में आ रही देरी को देखते हुए एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इसे साल 2028 तक टाला जा सकता है क्योंकि न तो अभी तक आयोग के लिए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है और न ही सदस्यों का चयन हुआ है. जबकि देश भर के लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी को इसका लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है. 

क्या बैंक कर्मचारियों को मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ? 

8वां वेतन आयोग केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होगा. इसके लागू होने पर केंद्र सरकार के अन्तर्गत काम करने वाले सभी विभागों के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी. साथ ही रिटायर हो चुके कर्मियों की भी पेंशन बढ़ेगी. हालांकि, बैंक कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के दायरे में नहीं आएंगे क्योंकि उनके वेतन में संशोधन भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ समझौते के तहत होता है, न कि वेतन आयोग के जरिए. इसका मतलब है कि सरकारी बैंक कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा, उनकी सैलरी नहीं बढ़ेगी. 

आयोग के गठन पर हो रही देरी पर सरकार की सफाई 

12 अगस्त को राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना अभी लंबित है क्योंकि आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को लेकर अलग-अलग हितधारकों से सुझाव लिए जा रहे हैं. रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और राज्यों सहित प्रमुख हितधारकों से सुझाव मांगे गए हैं. इधर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टर्म्स ऑफ रेफरेंस इस महीने जारी किए जा सकते हैं इसलिए आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं. 

ये भी पढ़ें: 

2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी है कंपनी, फिर भी क्यों उछल रहे वोडाफोन आईडिया के शेयर? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget