एक्सप्लोरर

2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी है कंपनी, फिर भी क्यों उछल रहे वोडाफोन आईडिया के शेयर? जानें वजह

Vodafone Idea Share: पीएमओ को दूरसंचार विभाग (डीओटी) से एक अनौपचारिक प्रस्ताव मिला है, जिसमें वोडाफोन आइडिया को मदद देने के लिए कुछ उपाय सुझाय गए हैं ताकि कंपनी पर वित्तीय दबाव कम हो.

Vodafone Idea Share: वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयरों में शुक्रवार, 22 अगस्त को लगभग 10 परसेंट का उछाल आया. कंपनी के शेयरों में यह तेजी उन खबरों की वजह से आई है, जिनमें बताया गया है कि वित्तीय संकट से जूझ रही इस दूरसंचार कंपनी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) राहत देने के प्रस्ताव पर जल्द ही कोई फैसला ले सकता है. इस मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमओ को दूरसंचार विभाग (डीओटी) से एक अनौपचारिक प्रस्ताव मिला है, जिसमें वोडाफोन आइडिया को मदद देने के लिए कुछ उपाय सुझाय गए हैं. 

PMO को सुझाए गए ये उपाय 

स्टैच्यूटरी ड्यूज के भुगतान के लिए मौजूदा मोरेटोरियम को दो साल और बढ़ाना, जिससे कंपनी को बकाए के भुगतान के लिए थोड़ा समय और मिल जाए. इस कदम से कंपनी पर तत्काल वित्तीय दबाव कम होने की उम्मीद है. इसके अलावा, अन्य उपायों में सालाना किश्तों को छोटा करना और AGR भुगतान पर लगने वाले ब्याज को माफ करना है.  

वोडाफोन आईडिया के शेयर 

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर 22 अगस्त को दोपहर 2:22 बजे 9.92 परसेंट की भारी बढ़त के साथ 7.20 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. शेयर की ओपेनिंग 6.70 रुपये पर हुई और यह 7.20 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. जबकि सेशन के दौरान इसका न्यूनतम मूल्य 6.58 रुपये रहा. हालांकि, हालिया बढ़त के बावजूद वोडाफोन आइडिया अभी भी अपने 52-हफ्ते के हाई लेवल 16.55 रुपये से काफी नीचे कारोबार कर रहा है, लेकिन अपने 52-हफ्ते के लो लेवल 6.12 रुपये से ऊपर बना हुआ है. 

कंपनी पर भारी-भरकम ड्यूज का बोझ 

बता दें कि वोडाफोन आईडिया पर इस वक्त 83,400 करोड़ रुपये का AGR बकाया है. कंपनी को मार्च 2025 से लेकर अगले छह सालों तक सालाना 18,000 करोड़ रुपये का भुगतान करना है. जुर्माना और ब्याज मिलाकर कंपनी पर अभी 2 लाख करोड़ रुपये का बकाया है. चूंकि कंपनी पहले से इस भारी-भरकम कर्ज के बोझ तले दबी है इसलिए कोई बैंक भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है. ऐसे में सिर्फ सरकार से ही मदद मिलने की उम्मीद है. 

 

ये भी पढ़ें: 

परिवार में लोगों के झड़े बाल, तो नानाजी को आया बिजनेस का आईडिया; खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget