एक्सप्लोरर

Gold Prices: क्या अक्षय तृतीया के बाद कम हो जाएंगी सोने की कीमतें? एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

Gold Prices: आज अक्षय तृतीया है और ऊपर से शादियों का भी सीजन है. ऐसे में सोने के गहनों की खरीदारी बढ़ेगी. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे आने वाले समय में इसकी मांग घट सकती है.

Gold Prices: भारत में सोने की कीमत में कमी आने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है. देश में बीते 22 अप्रैल को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1 लाख के आंकड़े को भी पार कर गई है. आज अक्षय तृतीया भी है और इस मौके पर सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. पिछले दो सालों में सोने पर मिले शानदार रिटर्न की वजह से भी लोगों में इसकी खरीद को लेकर उत्साह बना हुआ है. 

बीते 2 सालों में सोने ने दिया शानदार रिटर्न

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आजकल हल्के डिजाइन के गहनों और जड़ाऊ आभूषणों के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है. जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल ऑफ इंडिया (जीजेसी) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में सोने ने 20-25 परसेंट तक का रिटर्न दिया है इसलिए सोने पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है.

उन्होंने आगे कहा, ''पिछले साल अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 2023 में इसकी कीमत 58,000 रुपये थी. 20-25 परसेंट के एनुअल ग्रोथ के साथ सोना खरीदारों को आकर्षित कर रही है. सोने में इसी तेजी के कारण लोग इसमें ज्यादा से ज्यादा निवेश कर रहे हैं."

अक्षय तृतीया, ऊपर से शादियों का भी सीजन

उन्होंने कहा कि भारत ने 2024 में 802 टन सोना आयात किया, जो 2023 में 741 टन से अधिक है, जो बढ़ती कीमतों के बावजूद मांग में लगातार मजबूत वृद्धि को दर्शाता है. ज्वैलर्स भी आगे आने वाले बिजी सीजन को लेकर तैयार हैं. पीएनजी ज्वैलर्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ गाडगिल ने कहा कि अक्षय तृतीया के साथ-साथ शादियों के सीजन की वजह से मांग बढ़ी है. इस दौरान दुकानों में सोने की खरीदारी या डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी. सोने की बढ़ती कीमतों के साथ लोगों में स्टड्ड ज्वेलरी के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है. इसके अलावा, दुल्हन के गहने खरीदने के लिए लोग पुराने गहनों के बदले नए खरीद रहे हैं. 

गिर सकती है सोने की कीमतें

कमोडिटी एनालिस्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतों में अभी बढ़ोतरी जारी है, लेकिन आने वाले महीनों में इसकी कीमतें कम हो सकती हैं. केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा, पिछले साल अक्षय तृतीया के बाद से सोने ने 32 परसेंट का शानदार रिटर्न दिया है. हालांकि, आने वाले सालों के लिए यह सलाह दी जाती है कि सोना इंवेस्टमेंट के नजरिए से नहीं बल्कि शादी-ब्याह जैसे औपचारिक उद्देश्यों के लिए ही खरीदें क्योंकि महंगाई के मुकाबले रिटर्न 6-7 परसेंट के बीच बने रहने की उम्मीद है. नतीजतन, सोने की कीमतों में 86,000-87,000 रुपये के लेवल तक की गिरावट होने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: 

Akshaya Tritiya Gold Price: अक्षय तृतीया के दिन आज सस्ता हुआ सोना, जानें 30 अप्रैल को आपके शहर के नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget