एक्सप्लोरर

डॉलर की मजबूती और तेल के दाम में आग से सहमा रुपया, धड़ाम से गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

Indian Currency: विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव जारी रहा और तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले दिनों में रुपये पर दबाव और बढ़ सकता है.

Dollar vs Rupee: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारतीय मुद्रा पर भी साफ दिखाई दे रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, मजबूत डॉलर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण गुरुवार को भारतीय रुपया दबाव में आ गया. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन Indian Rupee अमेरिकी मुद्रा US Dollar के मुकाबले गिरकर 92.36 के स्तर तक पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.25 पर खुला और आगे गिरते हुए 92.32 प्रति डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से करीब 31 पैसे कमजोर है. एक दिन पहले रुपया 92.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

गिरावट की मुख्य वजह

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, रुपये में कमजोरी के पीछे कई कारण हैं: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट.

वैश्विक तेल मानक Brent Crude करीब 9.94% बढ़कर 101.12 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. शेयर बाजार का हाल घरेलू बाजार में भी दबाव देखने को मिला. BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 992.53 अंक गिरकर 75,871.18 पर पहुंच गया. NSE Nifty 50 310.55 अंक टूटकर 23,556.30 के स्तर पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 6,267.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

रुपये पर इतना दबाव क्यों

भारत अपनी तेल जरूरतों का 80% से ज्यादा आयात करता है. इसलिए जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो देश का आयात बिल बढ़ जाता है और तेल कंपनियों को ज्यादा डॉलर की जरूरत पड़ती है. इससे Indian Rupee पर सीधा दबाव बढ़ जाता है. वैश्विक घटनाओं का असर तेल की कीमतों में यह उछाल ऐसे समय आया है जब Iraq के समुद्री क्षेत्र में एक तेल टैंकर पर हमला होने की खबर आई है.

इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है और बाजार में अनिश्चितता का माहौल बन गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव जारी रहा और तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो आने वाले दिनों में रुपये पर दबाव और बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: तेल बाजार में कोहराम! 100 डॉलर के पार गया भाव, अब ईरान ने दे दी यह चेतावनी

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget