एक्सप्लोरर

Garlic Price Rise: कब मिलेगी महंगाई से राहत! प्याज-टमाटर के बाद लहसुन का बढ़ा भाव, देखते-देखते हो गया डबल

Why Garlic is Rising?: महंगाई के मोर्चे पर पिछले कुछ महीने से उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी जा रही है. टमाटर के बाद प्याज के भाव में तेजी आई और अब लहसुन की कीमतों में तेजी देखी जा रही है...

महंगाई के लिहाज से पिछले कुछ महीने बड़े संवेदनशील साबित हुए हैं. खास कर खाने-पीने की चीजों के मामले में महंगाई आम लोगों के साथ सांप-सीढ़ी खेल रही है. पहले टमाटर के भाव में बेतहाशा तेजी आई. उस पर काबू पाया गया तो प्याज महंगा हो गया. अब लहसुन के भाव आम लोगों को चिढ़ाने लग गए हैं.

इस स्तर पर पहुंच गया लहसुन

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लहसुन के भाव हालिया कुछ सप्ताहों के दौरान तेजी से बढ़े हैं. ऐसी खबरें हैं कि देश में लहसुन की खुदरा कीमतें 250 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई हैं, जबकि थोक बाजार में लहसुन के भाव 130-140 रुपये प्रति किलो के करीब चल रहे हैं. बाजार के अनुसार, अच्छी क्वालिटी के लहसुन के थोक भाव 220-250 रुपये प्रति किलो हो गए हैं.

6 सप्ताह में डबल हुआ भाव

लहसुन की कीमतें मौसमी कारणों से साल की इस अवधि में बढ़ते ही हैं. दिसंबर महीने में लगभग हर साल लहसुन के भाव में तेजी आती है. हालांकि इस साल स्थिति कुछ अलग दिख रही है. लहसुन के भाव में आ रही तेजी कुछ असामान्य है. इसका कारण है कि पिछले महज 6 सप्ताह के दौरान लहसुन के भाव डबल हो गए हैं.

इस कारण बढ़ रहे तेजी से भाव

लहसुन के भाव में असामान्य तेजी के पीछे आपूर्ति में कमी को जिम्मेदार बताया जा रहा है. लहसुन के लिए देश के ज्यादातर थोक बाजार मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की आपूर्ति पर निर्भर रहते हैं. प्रमुख लहसुन उत्पादक राज्यों खासकर मध्य प्रदेश में हालिया बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है. इसके चलते लहसुन की कीमतों में रफ्तार देखने को मिल रही है.

टमाटर-प्याज में आई थी महंगाई

इससे पहले प्याज और टमाटर से आम लोगों के लिए रसोई का बजट मुश्किल बना था. टमाटर की खुदरा कीमतें कई जगहों पर 200 रुपये किलो के स्तर के पार निकज गई थी. उसके बाद सरकार ने खुद रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री शुरू की थी. जब टमाटर के भाव नियंत्रित हुए तो प्याज के भाव में तेजी आने लग गई थी. प्याज खुदरा बाजारों में 45-50 रुपये किलो तक पहुंच गया था. उसके बाद सरकार ने इसी महीने प्याज के निर्यात पर पाबंदियां लगाई है.

ये भी पढ़ें: दूध के बढ़ते दाम पर लगेगी लगाम! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब मार्च तक नहीं होगा इसका निर्यात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget