एक्सप्लोरर

Rice Bran Export: दूध के बढ़ते दाम पर लगेगी लगाम! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब मार्च तक नहीं होगा इसका निर्यात

Ban on Rice Bran Export: पहले इनके पर निर्यात नवंबर तक के लिए रोक लगाई गई थी. अब सरकार ने अगले साल मार्च तक निर्यात पर रोक को जारी रखने का फैसला लिया है...

केंद्र सरकार ने देश में दूध के दाम में लगातार बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने डी-ऑयल्ड राइस ब्रैन यानी तेल निकाले जाने के बाद बचे चावल के छिलकों के निर्यात पर लगी रोक को मार्च तक बढ़ाने का फैसला लिया है.

इस साल जुलाई से लगी हुई है रोक

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में डीजीएफटी के एक नोटिफिकेशन के हवाले से ये जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सरकार ने डी-ऑयल्ड राइस ब्रैन के निर्यात पर रोक मार्च 2024 तक बढ़ा दी है. डी-ऑयल्ड राइस ब्रैन के निर्यात पर सरकार ने पहली बार जुलाई 2023 में रोक लगाई थी.

डेयरी व पॉल्ट्री सेक्टर के लिए अहम

डी-ऑयल्ड राइस ब्रैन का इस्तेमाल कैटल व पॉल्ट्री फीड बनाने में किया जाता है. मतलब पशुओं के आहार/चारा के लिए डी-ऑयल्ड राइस ब्रैन रॉ मटीरियल की तरह इस्तेमाल होता है. इस तरह डी-ऑयल्ड राइस ब्रैन डेयरी व पॉल्ट्री सेक्टर के लिए अहम हो जाता है और इसकी उपलब्धता का दोनों सेक्टरों की लागत पर सीधा असर होता है.

इस तरह से दूध की कीमतों पर असर

पीटीआई की रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से बताया गया है कि देश में पिछले कुछ समय से दूध की कीमतों में देखी जा रही लगातार तेजी की सबसे बड़ी वजह पशुओं के आहार के दाम में आ रही तेजी है. यही कारण है कि सरकार ने डी-ऑयल्ड राइस ब्रैन के निर्यात पर रोक को बढ़ाने का फैसला लिया है. सरकार का यह फैसला घरेलू बाजार में पशुओं के आहार की उपलब्धता को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है. इस तरह पशुओं के आहार के भाव नियंत्रित हो सकते हैं.

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन की दलील

दूसरी ओर सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया निर्यात पर रोक के इस फैसले के पक्ष में नहीं है. एसोसिएशन ने इससे पहले सरकार से अनुरोध किया था कि वह निर्यात पर रोक के फैसले पर पुनर्विचार करे. एसोसिएशन की मानें तो डी-ऑयल्ड राइस ब्रैन के निर्यात पर रोक का पशु चारा या दूध की कीमतों पर नाम मात्र का असर हो रहा है. पशुओं के चारे में करीब 25 फीसदी ही डी-ऑयल्ड राइस ब्रैन का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: इस पावर कंपनी के लिए अडानी ने फिर से बढ़ाई बोली, अब ऑफर हुआ 4000 करोड़ के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSE Limited: ट्रेडर जीते या हारे, कमाई पक्की! जानें निवेशकों की हर खरीद-बिक्री से कैसे कमाता है BSE?
ट्रेडर जीते या हारे, कमाई पक्की! जानें निवेशकों की हर खरीद-बिक्री से कैसे कमाता है BSE?
Rupee News: कमजोर रुपया, मजबूत कमाई! जानिए कैसे बढ़ सकता है आपका पोर्टफोलियों रिटर्न
कमजोर रुपया, मजबूत कमाई! जानिए कैसे बढ़ सकता है आपका पोर्टफोलियों रिटर्न
SBI Rewards: एसबीआई रिवार्ड्स रीडीम करने पर मिल रहे हजारों रुपए, क्या आपके पास आया मेसेज?
एसबीआई रिवार्ड्स रीडीम करने पर मिल रहे हजारों रुपए, क्या आपके पास आया मेसेज?
Indian Govt: LPG गैस के स्टॉक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, तेल कंपनियों से कहा- 1 महीने के लिए...
LPG गैस के स्टॉक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, तेल कंपनियों से कहा- 1 महीने के लिए...

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget