एक्सप्लोरर

चार महीने में सबसे कम थोक महंगाई दर, खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने से घटकर मार्च में 2.05 प्रतिशत पर आयी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा- 2025 के मार्च महीने में में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर का मुख्य कारण फूड प्रोडक्ट्स, अन्य विनिर्माण, खाद्य वस्तुओं, इलैक्ट्रिसिटी और कपड़ा विनिर्माण आदि के दाम में इजाफे को लेकर है.

मार्च के महीने में थोक महंगाई दर (Wholesale Price Index) में कमी आयी है और फरवरी में 2.38 प्रतिशत के मुकाबले इस महीने 2.05 प्रतिशत है. हालांकि, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति में वार्षिक आधार पर वृद्धि हुई है. पिछले साल मार्च के महीने में महंगाई दर 0.26 प्रतिशत थी.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा- मार्च 2025 में मुद्रास्फीति सालाना आधार पर खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, खाद्य वस्तुओं, बिजली और कपड़ा विनिर्माण आदि की कीमतों में इजाफे के कारण बढ़ी है. थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य मुद्रास्फीति फरवरी के 3.38 प्रतिशत से घटकर मार्च में 1.57 प्रतिशत रह गई. सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट इसकी मुख्य वजह रही.

हालांकि, विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 3.07 प्रतिशत हो गई, जबकि फरवरी में यह 2.86 प्रतिशत थी. ईंधन तथा बिजली में भी वृद्धि देखी गई और मार्च में यह 0.20 प्रतिशत रही. 

दरअसल, थोक महंगाई दर के बढ़ने का सीधा प्रभाव आम लोगों पर पड़ता है, इसकी वजह है कि अगर थोक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे, तो आम आदमी को इसकी भरपाई रिटेल में वस्तुओं की ज्यादा कीमत देकर चुकानी होगी. जबकि अगर थोक महंगाई घटती है, इस स्थिति में बाजार में भी चीजों के दाम कम हो जाते हैं. 

गौरतलब है कि थोक महंगाई को तीन भागों में बांटा गया है. इसमें प्राइमरी आर्टिकल का वेटेज 22.62% है. दूसरा भाग फ्यूल एंड पावर है, इसका वेटेज 13.15% है. जबकि तीसरा भाग मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स है, इसका हिस्सा 64.23% का है. इनमें से भी प्राइमरी आर्टिकल के चार हिस्से होते हैं, Fनमें गेहूं, धान, अनाज, दालें व सब्जियों जैसे फूड आर्टिकल, ऑयल सीड, क्रूड पेट्रोलियम व मिनरल्स जैसे नॉन फूड आर्टिकल शामिल हैं. 

भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री वित्त वर्ष  2024-25 में सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 43,01,848 इकाई हो गई. उद्योग निकाय सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में थोक बिक्री 42,18,750 इकाई रही थी. यात्री वाहनों की थोक बिक्री मार्च महीने में 3,81,358 इकाई रही, जो मार्च 2024 के 3,68,090 वाहनों से चार प्रतिशत अधिक है. 

ये भी पढ़ें: HDFC, SBI और ICICI बैंक..., क्यों आज तेज रफ्तार से भाग रहे बैंकिंग स्टॉक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
सोने पर हॉलमार्क फीस 67% बढ़ी, धनतेरस पर महंगी हुई ज्वेलरी
सोने पर हॉलमार्क फीस 67% बढ़ी, धनतेरस पर महंगी हुई ज्वेलरी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget