एक्सप्लोरर

RBI New Deputy Governor Poonam Gupta: लाखों की सैलरी और बड़ा घर! जानिए RBI की नई डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता कौन हैं?

RBI New Deputy Governor Poonam Gupta: इस नियुक्ति को RBI के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पूनम गुप्ता को मैक्रोइकॉनॉमिक्स, सेंट्रल बैंकिंग और वित्तीय स्थिरता के क्षेत्र में गहरा अनुभव है.

RBI New Deputy Governor Poonam Gupta Salary: केंद्र सरकार ने बुधवार को नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की डायरेक्टर जनरल पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है. वह एमडी पात्रा का स्थान लेंगी, जिन्होंने जनवरी में अपना पद छोड़ दिया था. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति को तीन साल के लिए मंजूरी दी है.

शैक्षणिक योग्यता और करियर

पूनम गुप्ता ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में मास्टर्स और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, USA से पीएचडी की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षण से की और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ISI दिल्ली समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाया. इसके बाद वह IMF और वर्ल्ड बैंक से जुड़ीं, जहां उन्होंने लगभग 20 साल तक काम किया. 2021 से वह NCAER की डायरेक्टर जनरल के रूप में कार्यरत थीं.

प्रमुख उपलब्धियां और जिम्मेदारियां

पूनम गुप्ता प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद और 16वें वित्त आयोग की सलाहकार समिति की संयोजक रही हैं. उन्होंने भारत की G20 प्रेसीडेंसी के दौरान मैक्रोइकॉनॉमिक्स और ट्रेड पर टास्क फोर्स की अध्यक्षता भी की है. 1998 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र पर अपनी पीएचडी के लिए EXIM बैंक अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

RBI के लिए क्यों हैं महत्वपूर्ण?

इस नियुक्ति को RBI के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पूनम गुप्ता को मैक्रोइकॉनॉमिक्स, सेंट्रल बैंकिंग और वित्तीय स्थिरता के क्षेत्र में गहरा अनुभव है. उनकी विशेषज्ञता से RBI को देश की आर्थिक नीतियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में उनका अनुभव RBI के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.

पूनम गुप्ता की सैलरी और सुविधाएं

जी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता को हर महीने लगभग 2,25,000 का वेतन मिलेगा. इसके अलावा, डिप्टी गवर्नर को कई प्रकार के भत्ते मिलते हैं, जिनमें महंगाई भत्ता, ग्रेड भत्ता, शिक्षा भत्ता, घरेलू भत्ता, टेलीफोन भत्ता, चिकित्सा भत्ता आदि शामिल हैं. इसके साथ ही इन पदों पर नियुक्त लोगों को कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे कि ईंधन भत्ता, फर्नीचर भत्ता और सोडेक्सो कूपन. घर की बात करें तो आरबीआई के डिप्टी गवर्नर को एक अच्छा बड़ा घर रहने के लिए दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: Anant Ambani Net Worth: संपत्ति के मामले में अनंत अंबानी के सामने नहीं टिकता किसी बिजनेसमैन का बेटा! 1 या 2 नहीं, इतने लाख करोड़ की है नेटवर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
Anupama Spoiler: अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग से सालों पुराना बदला लेगी रजनी
अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग को बर्बाद कर देगी रजनी

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
Anupama Spoiler: अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग से सालों पुराना बदला लेगी रजनी
अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग को बर्बाद कर देगी रजनी
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
Embed widget