एक्सप्लोरर

Baba Kalyani: कौन हैं अरबपति बाबा कल्याणी, जिनके परिवार में छिड़ा संपत्ति का विवाद?

Who is Baba Kalyani?: कल्याणी परिवार की हजारों करोड़ रुपये की संपत्तियों को लेकर विवाद पिछले साल शुरू हुआ था, जिसमें मामला अब कोर्ट में पहुंच चुका है...

सिंघानिया परिवार और गोदरेज परिवार के बाद देश का एक और उद्योगपति घराना संपत्ति के बंटवारे को लेकर चर्चा में है. यह मामला है कल्याणी परिवार का, जिनके कारोबारी साम्राज्य में भारत फॉर्ज जैसी कंपनियां शामिल हैं. संपत्ति को लेकर छिड़े इस घमासान में मामला अदालत में जा पहुंचा है.

बाबा कल्याणी का एफिडेविट

अब इस मामले में भारत फॉर्ज लिमिटेड के चेयरमैन एवं अरबपति कारोबारी बाबा कल्याणी ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है. बाबा कल्याणी ने कोर्ट में फाइल एफिडेविट में अपनी बहन के बच्चों के दावे को खारिज किया है. उनका कहना है कि न तो उनका भांजा समीर हीरेमठी और न ही उनकी भांजी पल्लवी हीरेमठी कल्याणी जॉइंट फैमिली की सदस्य है.

भांजे-भांजी ने कोर्ट से की ये मांग

इससे पहले बाबा कल्याणी के भांजे और भांजी समीर-पल्लवी ने कोर्ट में अप्लिकेशन फाइल किया था. दोनों भाई-बहनों ने कोर्ट से अंतरिम राहत की गुहार लगाई थी. उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया था कि वह बिक्री, ट्रांसफर, पजेशन डिलीवरी, थर्ड पार्टी राइट ट्रांसफर समेत कल्याणी अविभाजित हिंदू परिवार की संपत्तियों से जुड़े किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन से बाबा कल्याणी पर रोक लगाए.

दोनों पक्ष ने पेश कीं अपनी दलीलें

उससे पहले समीर और पल्लवी ने कोर्ट में मामला दायर कर कल्याणी परिवार की संपत्तियों के बंटवारे की मांग की थी. दोनों का दावा है कि कल्याणी परिवार की संपत्तियों में उनका भी हिस्सा है. समीर और पल्लवी भारत फॉर्ज लिमिटेड के चेयरमैन बाबा कल्याणी की बहन सुगंधा हीरेमठ व जय हीरेमठ की औलादें हैं. इस मामले पर सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें बाबा कल्याणी ने अपना पक्ष रखने के लिए गुरुवार तक का समय मांगा. बाबा कल्याणी की ओर से मंगलवार को एफिडेविट फाइल कर दिया गया, जिसमें तर्क रखा गया है कि दोनों भाई-बहन यानी समीर और पल्लवी जन्म से हीरेमठ परिवार के सदस्य हैं. ऐसे में कल्याणी फैमिली एचयूएफ में हिस्सा खोजने या संपत्ति के बंटवारे की मांग करने का उनके पास कोई अधिकार नहीं है.

पिछले साल ऐसे शुरू हुआ विवाद

कल्याणी समूह के पास भारत फॉर्ज लिमिटेड समेत आठ लिस्टेड कंपनियां हैं. आठों लिस्टेड कंपनियों का सम्मिलित मार्केट कैप 75,600 करोड़ रुपये है. अकेले भारत फॉर्ज का मार्केट कैप 58,105 करोड़ रुपये है, जिसमें कल्याणी परिवार के पास 45.25 फीसदी हिस्सेदारी है. कल्याणी परिवार और हीरेमठ परिवार में पिछले साल से विवाद चल रहा है. विवाद की शुरुआत केमिकल कंपनी हिकल पर कंट्रोल के चलते हुई है.

ये भी पढ़ें: साल भर से कम समय में इस गोल्ड स्टॉक ने दी टाइटन जैसे दिग्गज को मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
आज बैंक बंद है क्या? मंगलवार को क्या है छुट्टी का कारण
Bank Holiday 4 August: आज बैंक बंद है क्या? मंगलवार को क्या है छुट्टी का कारण
ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा हिंदुस्तान, जुलाई में भर-भरकर खरीदा रूसी तेल
ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा हिंदुस्तान, जुलाई में भर-भरकर खरीदा रूसी तेल
अमेरिका में नौकरी करना होगा महंगा? H-1B वीजा रिन्यू कराने पर बढ़ सकती है फीस
अमेरिका में नौकरी करना होगा महंगा? H-1B वीजा रिन्यू कराने पर बढ़ सकती है फीस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget