एक्सप्लोरर

अमेरिका और चीन के बीच खत्म हुआ टैरिफ वॉर! जेनेवा में ट्रेड डील पर बनी बात, जारी व्हाइट हाउस का बयान

US China Trade Deal: ग्रीर ने कहा कि पिछले दो दिनों में काफी चर्चा की गई है और ग्राउंड वर्क पर काम किया गया है. अमेरिका का 1.2 ट्रिलियन डॉलर का बड़ा व्यापार घाटा है, इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय आपात का ऐलान करते हुए टैरिफ लगाया है.

US China Trade Deal: ट्रंप के टैरिफ के चलते दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच जो खटास पैदा हुआ था, वो अब कम होता हुआ दिख रहा है. दोनों देशों के बीच जेनेवा में दो दिनों तक अमेरिका और चीन के बीच चली लंबी व्यापारिक वार्ता के बाद अब इस पर सहमति बन गई है. व्हाइट हाउस की तरफ से इस बारे में रविवार को जानकारी दी गई. व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा- यूएस सेक्रेटरी ऑफ ट्रेजरी स्कॉट बेसेंट ने दोनों देशों के बीच की बातचीत को साकारात्मक बताते हुए कहा कि इसके बारे में विस्तृत ब्यौरे सोमवार को जारी किए जाएंगे.

अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक वार्ता पर सहमति

बेसेंट ने कहा कि उन्हें ये जानकारी देते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अमेरिका और चीन के बाच महत्वपूर्ण व्यापारिक वार्ता में अहम प्रगति हुई है. यूएस ट्रेड रिप्रजेंटेटिव एंबैस्डर जेमिसन ग्रीर ने भी कहा कि ये काफी महत्वपूर्ण था कि किसी तरह से फौरन दोनों देशों के बीच सहमति बनी है. उन्होंने कहा क मतभेद वैसा नहीं था, जैसे कि पहले सोचा गया था.

ग्रीर ने कहा कि पिछले दो दिनों में काफी चर्चा की गई है और ग्राउंड वर्क पर काम किया गया है. अमेरिका का 1.2 ट्रिलियन डॉलर का बड़ा व्यापार घाटा है, इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय आपात का ऐलान करते हुए टैरिफ लगाया है. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जो समझौते साझीदार चीन के साथ किए गए हैं, इससे राष्ट्रीय आपातकाल से निकलने में जरूर अमेरिका को मदद मिलेगी.

टैरिफ के बाद बढ़ा था तनाव

गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक वार्ता ऐसे वक्त पर हुई है, जब इससे पहले दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव चरम पर आ गया था. अमेरिका ने चीन से आयातित सामानों के ऊपर टैरिफ को बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर दिया था. ऐसे में चीन स्थित एपल समेत कई कंपनियों ने अपना कारोबार भारत में शिफ्ट करने का मन बनाया है. अमेरिका और चीन के इस तनाव की वजह से नई दिल्ली को आर्थिक तौर पर सीधा फायदा मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. 

भारत भी अमेरिका के साथ व्यापारिक वार्ता कर रहा है.  हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर झटके के इस अंदेशे और भारत को मिलने वाले फायदे के बीच चीन और अमेरिका के इस व्यापारिक समझौते से ऐसी उम्मीद है की बीजिंग को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान सीजफायर के बीच आयी अच्छी खबर, जानकर चीन-पाक को लगेगी मिर्ची 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget