एक्सप्लोरर

कहां गए करोड़ों के 2000 वाले नोट, संसद में पूछे गए एक सवाल से सामने आया सही आंकड़ा

जिन लोगों के पास अभी भी ₹2000 का नोट है, उनके लिए ₹2000 के बैंक नोटों को बदलने और जमा करने की सुविधा अभी जारी है और ये काम आरबीआई के 19 कार्यालयों में हो सकता है.

देश में 2000 के नोट बंद हुए साल भर से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अभी भी 3 करोड़ 46 लाख नोट बाजार में मौजूद हैं. यानी की ₹2000 के नोट बंद होने के बावजूद जितनी संख्या में नोट बाजार में प्रचलन में थे, वह सभी वापस नहीं पहुंचे हैं. यह जानकारी दी है वित्त राज्य मंत्री ने संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक सवाल के जवाब में जानकारी देते हुए कहा कि ₹2000 मूल्यवर्ग के नोट नवंबर 2016 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किए गए थे. 

31 मार्च 2017 तक ₹2000 के 32,850 लाख बैंकनोट प्रचलन में थे. वहीं 31 मार्च 2018 तक 33,632 लाख बैंक नोट प्रचलन में आ चुके थे. 19 मई 2023 को जब भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ₹2000 के नोट बाजार से वापसी की घोषणा की तो उस दौरान बाजार में ₹2000 मूल्यवर्ग के 17,793 लाख बैंक नोट प्रचलन में रह गए थे. आरबीआई की घोषणा के बाद15 नवंबर 2024 तक 17,447 लाख बैंक नोट वापस आ चुके हैं.

इतने नोट अभी भी बाजार में हैं

इस लिहाज से 15 नवंबर 2024 तक बाजार में ₹2000 के 3 करोड़ 46 लाख बैंक नोट अभी भी मौजूद में है. वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि जिन लोगों के पास अभी भी ₹2000 का नोट है, उनके लिए ₹2000 के बैंक नोटों को बदलने और जमा करने की सुविधा अभी जारी है और ये काम आरबीआई के 19 कार्यालयों में हो सकता है.

ऐसे बदल सकते हैं नोट

जिन लोगों को अपने ₹2000 का नोट बदलना है वो ₹2000 के नोट बैंक खातों में जमा करने के लिए देश के किसी भी डाकघर से आरबीआई के 19 कार्यालयों में से किसी को भी भारतीय डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं. बैंक को नोट मिलने के बाद वह पैसा भेजने वाले के खाते में जमा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 76वें जिले पर इतने सौ करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार, पहले ही पास कर दिया था बजट

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget