एक्सप्लोरर

Share Market Tips: शेयर बाजार में जब दिखे तेजी, तो कभी न करें ये 5 गलतियां

Share Market: ऐसा देखा गया है कि जब शेयर बाजार में तेजी आती है तो नए या छोटे निवेशक अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर कुछ गलतियां कर जाते हैं.

Share Market: शेयर बाजार में निवेश करने का चलन बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना महामारी के बाद से खासकर लोगों की रुचि शेयर बाजार में निवेश करने में बढ़ी है. ऐसा देखा गया है कि जब शेयर बाजार में तेजी आती है तो  नए या छोटे निवेशक अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर कुछ गलतियां कर जाते हैं. आज हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं जो कि शेयर बाजार में तेजी के दौरान आपको ध्यान में रखनी है: -

  1. बाजार में जब तेजी हो तो रिटेल निवेशकों को थोड़ा-थोड़ा मुनाफा निकालते रहना चाहिए और इसे किसी सुरक्षित निवेश में ट्रांसफर कर देना चाहिए. ऐसा करने का फायदा यह होता है कि जब बाजार गिरता है तो आप फिर से लो लेवल पर एंट्री कर सकते हैं.
  2. रिटेल निवेशकों को म्यूचुअल फंड से सीधे शेयरों में पैसा नहीं लगाना चाहिए. दरअसल म्यूचुअल फंड में आपका पैसा एक्सपर्ट निवेश करते हैं. आप खुद ये काम अच्छे से नहीं कर सकते.
  3. रिटेल निवेशक तेजी के दौरान उन सेक्टर्स में पैसा लगाने से बचें जो पहले से ही शानदार ग्रोथ हासिल कर चुके हैं. रिटेल निवेशकों को शेयर मार्केट में तेजी के दौरान उन सेक्टर्स में निवेश करना चाहिए जिनका प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा है लेकिन जिनके आगे ग्रोथ करने की उम्मीद है.
  4. आईपीओ में ध्यान से निवेश करें. अच्छे वैल्यूएशन वाले आईपीओ में ही पैसा लगाना चाहिए. ऐसे कई उदाहरण हैं जहां रिटेल निवेशकों ने बाजार के रिकॉर्ड स्तर पर होने पर कुछ कंपनियों के आईपीओ में निवेश करके नुकसान कर लिया.
  5. रिटेल निवेशकों को मार्जिन ट्रेडिंग से बचना चाहिए. इस में निवेशक एक छोटी राशि लगाता है और ब्रोकरेज फर्म का ब्रोकर अपने क्लाइंट को निवेश मूल्य पर 4-5 गुना एक्सपोजर लेने की अनुमति देता है. इसमें अगर कीमतों में उतार-चढ़ाव ट्रेडर्स के पक्ष में है तो वह बहुत पैसा कमाता है. लेकिन अगर कीमत में उतार-चढ़ाव वैसा नहीं हुआ जैसा ट्रेडर ने सोचा है तो उसे भारी नुकसान भी हो सकता है.


डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: राकेश झुनझुनवाला का यह स्टॉक आज 10% से अधिक बढ़ा, ब्रोकरेज फर्म ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 2021 में दिया 100% रिटर्न, ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget