एक्सप्लोरर

Wheat Price: FCI खुले बाजार में फिर बेचेगा गेहूं, 22 फरवरी को तीसरी ई-नीलामी के लिए लगाई जाएगी बोली

Wheat Procurement: एफसीआई ने गेहूं की घरेलू कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए गेहूं बेचने की योजना बनाई है. जानिए अब तक कितना गेहूं मार्केट में बेचा जा चुका है, आगे क्या तैयारी की गई है.

FCI Wheat Selling Price in India: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) देशभर में गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों (Wheat Prices) पर काबू पाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है. इसके लिए खाद्य मंत्रालय (Ministry of Food) के अधीन भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation Of India) से खुले बाजार में एक बार फिर गेहूं की ई-नीलामी (Wheat e-auction) होने जा रही है. हालांकि यह गेहूं की तीसरी ई-नीलामी है. जानें अब तक दो बार हुई ई-नीलामी में कितना गेहूं बाजार में बेचा जा चुका है, साथ ही सरकार ने इस बार कितना टारगेट बनाया है.

11.72 लाख टन गेहूं की पेशकश

एफसीआई (FCI) की तरफ से अगले हफ्ते होने वाली तीसरी ई-नीलामी में आटा-चक्की और गेहूं से जुड़े थोक उपभोक्ताओं को 11.72 लाख टन गेहूं की बिक्री पेशकश की जाएगी. इस बारे में खाद्य मंत्रालय का कहना है कि FCI ने गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए 15 मार्च तक खुली बाजार बिक्री योजना (OMSS) के तहत थोक उपभोक्ताओं को 25 लाख टन गेहूं बेचने की योजना बनाई है. जिसे लेकर काफी तेजी के साथ काम किया जा रहा है. 

दो नीलामी में इतना बेचा गेहूं

इससे पहले ओएमएसएस योजना के तहत पिछली दो ई-नीलामी (Wheat e-auction) का आयोजन हुआ है. इन दोनों ई-नीलामियों में करीब 12.98 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बेचा गया था, जिसमें से 8.96 लाख टन पहले ही बोलीदाताओं द्वारा उठा लिया गया है. इस प्रयास से बाजार में गेहूं और आटा की खुदरा कीमतों में गिरावट देखी गई है. 

तीसरी ई-नीलामी 22 को 

खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, एफसीआई 22 फरवरी 2023 को सुबह 11.00 बजे तीसरी ई-नीलामी का आयोजन करने जा रहा है. इस नीलामी में देश भर की 620 डिपो से 11.72 लाख टन गेहूं की बिक्री पेशकश की जाएगी. सरकार ने गेहूं और आटे की कीमतों में कमी लाने के लिए ओएमएसएस योजना के तहत गेहूं की बिक्री के लिए तय कीमत को कम कर दिया है.

ऐसे लें नीलामी में भाग 

अगर आप नीलामी में भाग लेना चाहते हैं, तो आपको शुक्रवार रात 10.00 बजे तक एम-जंक्शन के ई-पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा. जिससे इस नीलामी में सभी बोलीदाताओं को भाग लेने की अनुमति मिल जाएगी. साथ ही बोलीदाताओं को बयाना राशि जमा करने और अपलोड करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी दोपहर 2:30 बजे तक दी गई है. 

कितना हुआ गेहूं का दाम

देश में उचित गुणवत्ता वाले गेहूं की तय कीमत पहले से अब घट गई है. अब इसके दाम 2,150 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए हैं. वही कुछ कम गुणवत्ता वाले गेहूं की तय कीमत 2,125 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई है. ये नई तय कीमतें ई-नीलामी के जरिए तीसरी बिक्री वाले गेहूं के लिए लागू होगी. 

नोट- खबर में इनपुट भाषा से लिए गए है.

ये भी पढ़ें- Women Scheme: गर्भवती महिलाओं को सरकार से मिल रही ₹ 25 हजार की मदद, FD की सुविधा, जानें कैसे उठा सकते हैं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट
आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget