एक्सप्लोरर

Women Scheme: गर्भवती महिलाओं को सरकार से मिल रही ₹ 25 हजार की मदद, FD की सुविधा, जानें कैसे उठा सकते हैं फायदा

Women Schemes: सरकार ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को ध्यान में रखकर जरूरी योजना की शुरुआत की है. जानिए इस योजना से कितनी आर्थिक मदद मिलती है.

Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana: गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लाभ के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं का लाभ उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए किया जा रहा है. इस संबंध में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Govt) ने गरीब कामगार महिलाओं के लिए एक शानदार योजना चलाई है. इस योजना का नाम मातृत्व शिशु और बालिका मदद योजना (Matritva Shishu Evam Balika Madad Yojana) है. इसमें गर्भवती महिलाओं को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है. जानें इस योजना में और क्या खास है.

गरीब महिलाओं को मिलेगी मदद 

यूपी सरकार की ओर से महिलाओं और नवजात शिशुओं के लाभ के लिए इस योजना को चलाया गया है. इस योजना को प्रदेश की उन गरीब महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, जो गर्भवती हैं या जिन्होंने अभी हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है या भविष्य में जन्म देने वाली है. मातृत्व शिशु और बालिका मदद योजना का उद्देश्य महिलाओं को प्रसव से पहले और बाद में आराम देने के उद्देश्य से आर्थिक मदद दी जाती है.

मिलती है एफडी की सुविधा 

इस योजना में अगर कोई महिला बेटी को जन्म देती है, तो उसे 25 हजार रुपये और बेटे के जन्म देने पर 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से मिलती है. श्रमिक महिला का गर्भपात कराने पर कम से कम 2 महीने का वेतन दिया जाता है. अगर पहली या फिर दूसरी संतान बालिका है, या फिर किसी बच्चे को गोद लिया गया है, तो भी 25,000 रुपये की सहायता मिलती है. साथ ही इस पैसे को आप एफडी (FD) भी करा सकते हैं. इसमें चिकित्सा राशि के रूप में कम से कम 3 महीने की सैलरी भी दी जाती है. 

योजना के लिए पात्रता जरूरी 

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपको उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए. इसमें महिला आवेदक की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए. श्रमिक महिलाएं जो रजिस्टर्ड हों उन्हें लाभ मिलेगा. रजिस्टर्ड श्रमिक की पत्नी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है. इस योजना में केवल 2 बच्चों तक ही आर्थिक मदद का लाभ उठाया जा सकता है. 

ये दस्तावेज होना जरूरी 

इस योजना में आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए. इस योजना में आवेदन के लिए बैंक पास बुक की फोटोकॉपी, पंजीकृत पहचान पत्र, शिशु का जन्म प्रमाण पत्र (लड़का/लड़की), श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिया वितरण प्रमाण पत्र और आंगनबाड़ी कार्यक्रम द्वारा दिया गया पंजीकरण के प्रमाण की जरूरत होगी.

ऐसे करें अप्लाई

अगर आप इस योजना में अप्लाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in/index.aspx पर जाएं. यहां पर आपको स्कीम कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा. इसके बाद फॉर्म की पीडीएफ फाइल (PDF File) को डाउनलोड करें. इसके बाद इसे ध्यान पूर्वक भरे. आपको फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज को लगाना होगा. जब आपका फॉर्म पूरा हो जाता है, इसके बाद इसको संबंधित विभाग में सबमिट कर दें. जब आप फॉर्म को सबमिट करते हैं, इसके कुछ दिनों बाद आपको इसका लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Free Ration: राशनकार्ड धारकों को बड़ी खुशखबरी, फरवरी में एक बार और मिलेगा मुफ्त राशन, जानें कब से होगा वितरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget