एक्सप्लोरर

UPI Minimum Time Limit: साइबर फ्रॉड से लोगों को बचाने की कवायद, यूपीआई पर लग सकती है ऐसी टाइम लिमिट

What is UPI Minimum Time Limit: साइबर फ्रॉड के मामलों में काफी तेजी आई है और इसे लेकर सरकार चिंतित हो रही है. फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं...

भारत में डिजिटल पेमेंट की ग्रोथ तेजी से हुई है और अभी हाल ऐसा है कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी यूपीआई से लेन-देन करना सामान्य हो चुका है. हालांकि डिजिटल पेमेंट की इस ग्रोथ के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. ऑनलाइन पेमेंट में फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए सरकार लगातार कई उपाय कर रही है.

मिनिमम टाइम लिमिट पर विचार

इस सिलसिले में हजारों संदिग्ध नंबरों को पहले ही बंद किया जा चुका है. अब सरकार ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड पर रोकथाम के लिए यूपीआई लेन-देन पर कुछ पाबंदियां लगाने की योजना में है. जिन उपायों पर विचार हो रहा है, उनमें सबसे अहम है यूपीआई पेमेंट के लिए मिनिमम टाइम लिमिट. अभी इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है, लेकिन इस पर एक्टिवली सोचा जा रहा है.

4 घंटे की लगाई जा सकती है लिमिट

अब यह जान लेना जरूरी है कि ये मिनिमम टाइम लिमिट क्या है? यूपीआई पेमेंट दो यूजर्स के बीच होता है, जिसमें एक पेमेंट करने वाला होता है, जबकि दूसरा रिसीव करने वाला. ऐसा प्रस्ताव है कि किसी दो यूजर्स के बीच पहली यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए न्यूनतम समय की एक लिमिट लगाई जाए. अभी मिनिमम टाइम लिमिट को 4 घंटे रखने पर विचार हो रहा है.

70 लाख नंबर हो चुके सस्पेंड

इससे पहले सरकार कई संदिग्ध नंबरों को बंद कर चुकी है. फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्रेटरी विवेक जोशी ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंगलवार को बताया था कि संदिग्ध लेन-देन में संलिप्तता के कारण सरकार पहले ही 70 लाख मोबाइल नंबरों को सस्पेंड कर चुकी है. संदेहास्पद मोबाइल नंबरों का सस्पेंड करना भी ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड पर लगाम लगाने के संभावित उपायों में शामिल है.

बैंकों के साथ मिलकर हो रहा काम

सरकार देश भर में बढ़ते ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से बेहद चिंतित है. इस कारण सरकार फ्रॉड के ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए अन्य उपायों पर भी गौर कर रही है और उन्हें आजमा रही है. सरकार कस्टमर इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी को मजबूत बनाने के लिए भी बैंकों के साथ मिलकर विभिन्न उपायों पर विचार कर रही है.

ये भी पढ़ें: जोमैटो की उड़ान पर लग सकता है ब्रेक, हिस्सा बेचने वाली है जैक मा की ये कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheap Fuel: इस राज्य में मिलेगा पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता ईंधन! सरकार लेकर आई कम खर्च में गाड़ी चलाने का मास्टर प्लान
इस राज्य में मिलेगा पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता ईंधन! सरकार लेकर आई कम खर्च में गाड़ी चलाने का मास्टर प्लान
Gas Discovery: ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी
ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी
RBI News: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना
Oil- Gas Discovery: भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला
भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget