एक्सप्लोरर

Bullet Train: बुलेट ट्रेन से होगा अर्थव्यवस्थाओं का एकीकरण, सामने आया ये अपडेट

Ashwini Vaishnaw: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शानदार तरक्की कर रहा है. यह कई शहरों की इकोनॉमी को आपस में जोड़ देगा.

Ashwini Vaishnaw: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन पिछले 10 साल से लगातार चर्चाओं में है. चीन-जापान समेत कई देशों में सुपरफास्ट बुलेट ट्रेन दौड़ रही हैं. भारत की जनता भी लंबे समय से देश की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रही है. अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि मुंबई से अहमदाबाद (Mumbai Ahmedabad Corridor) के बीच चलने वाली यह सुपरफास्ट ट्रेन दो राज्यों की इकोनॉमी को एक करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. 

शानदार तरक्की कर रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बताया कि भारत का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (Bullet Train Project) बहुत अच्छी तरह से प्रगति कर रहा है. मुंबई से अहमदाबाद का पहला कॉरिडोर आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कई शहरों को आपस में बांध देगा. यह कॉरिडोर कई इकोनॉमी को एकजुट करेगा. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक रेलवे का प्रोजेक्ट नहीं है. हमें इसे इकोनॉमी के नजरिए से देखना होगा. 

कई शहरों की इकोनॉमी एक हो जाएगी 

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) इस पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में मुंबई, ठाणे, वापी, बड़ौदा, सूरत, आनंद और अहमदाबाद को आपस में जोड़ने वाली है. इन सभी शहरों की इकोनॉमी एक हो जाएंगी. बुलेट ट्रेन आने के बाद आप सूरत में नाश्ता कर सकते हैं. फिर मुंबई जाकर अपने काम निपटा सकते हैं और रात में अपने परिवार के पास वापस आ सकते हैं. 

8 नदियों पर बन चुके हैं पुल, काम जारी  

बुलेट ट्रेन के किराए पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि फिलहाल जहां भी बुलेट ट्रेन चल रही हैं, उनमें से ज्यादातर देशों में उन्होंने ट्रांसपोर्ट में 90 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल कर ली है. नवंबर, 2021 में काम शुरू होने के बाद से मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर लगातार प्रगति कर रहा है. वियाडक्ट का पहला किलोमीटर छह महीने में और 50वां अप्रैल, 2023 तक बनकर तैयार हो गया था. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर में 8 नदियों पर पुल पहले ही बनाए जा चुके हैं.

1.08 लाख करोड़ रुपये का है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट 

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है. इसमें से केंद्र सरकार को 10 हजार करोड़ रुपये और गुजरात एवं महाराष्ट्र को 5000 करोड़ रुपये देने हैं. प्रोजेक्ट की बाकी कॉस्ट जापान से 0.1 फीसदी ब्याज दर पर कर्ज के माध्यम से मिलने वाली है. 

ये भी पढ़ें 

Upcoming IPO: आ रहे 13 आईपीओ, मार्केट में अगले हफ्ते रहेगी बड़ी हलचल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget