एक्सप्लोरर

क्या होती है CIBIL Report? आपके Credit Score से यह ऐसे है अलग

क्रेडिट स्कोर और सिबिल रिपोर्ट का अर्थ ज्यादातर लोग ठीक से नहीं जानते और न ही उन्हें यह पता होता है कि इन दोनों में अंतर क्या है. जबकि लोन या क्रेडिट कार्ड लेने में इनका रोल अहम होता है.

आप जब भी लोन (Loan) या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो कर्जदाता आपकी सिबिल रिपोर्ट (CIBIL Report) और आपका सिबिल/क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) जरूर देखता है. हालांकि ज्यादातर लोग इनका ठीक से अर्थ नहीं जानते और न ही उन्हें यह पता होता है कि इन दोनों में अंतर क्या है. खासकर सिबिल रिपोर्ट के बारे में लोगों को कम जानकारी होती है. आज हम आपको बताएंगे सिबिल रिपोर्ट और सिबिल स्कोर क्या हैं और इनके बीच क्या फर्क है.

क्रेडिट या सिबिल स्कोर

  • लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया में क्रेडिट या सिबिल स्कोर की भूमिका बहुत अहम है.
  • सिबिल स्कोर किसी शख्स की कर्ज अदा करने की साख को आंकने का पैमाना है. यह तीन अंकों का होता है.

कितना ​CIBIL स्कोर माना जाता है अच्छा

  • CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच होता है.
  • 300-579 तक का सिबिल स्कोर खराब माना जाता है.
  • 580-669 तक का संतोषजनक होता है.
  • 670-739 तक का अच्छा माना जाता है.
  • 740-799 तक का बहुत अच्छा होता है.
  • 800-850 तक का स्कोर सर्वोत्तम होता है.

सिबिल स्कोर का महत्व

  • सिबिल स्कोर कम होने पर लोन मिलने की संभावना बहुत कम होती है. कर्जदाता आवेदन रिजेक्ट भी कर सकता है.
  • सिबिल स्कोर ज्यादा होने पर कर्जदाता आवेदन और उसकी डिटेल देखने के बाद तय करेगा कि आवेदक को लोन दिया जाए या नहीं.
  • सिबिल अपने आप में यह तय नहीं करता है कि ऋण/क्रेडिट कार्ड की स्वीकृति दी जानी चाहिए या नहीं.

सिबिल रिपोर्ट

  • किसी व्‍यक्ति के क्रेडिट पेमेंट की हिस्‍ट्री ही सिबिल रिपोर्ट होती है.
  • सिबिल रिपोर्ट में इस बात की डिटेल होती है कि एक व्यक्ति एक निश्चित अवधि में अपने कर्जों को कैसे चुकाता है.
  • व्यक्ति के दिवालिया होने या देर से कर्ज चुकाने की डिटेल भी रिपोर्ट में रहती है.

और क्या बताती है सिबिल रिपोर्ट

  • व्यक्ति ने कब-कब लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया.
  • व्यक्ति को किस-किस बैंक/वित्तीय संस्थान से लोन या क्रेडिट कार्ड मिला.
  • लोन या क्रेडिट कार्ड EMI और बिल का भुगतान समय पर किया या नहीं.
  • किन बैंकों/NBFC ने व्यक्ति की क्रेडिट रिपोर्ट की जांच की.

बता दें कि भारत में चार क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियां- क्रेडिट ब्यूरो ट्रांसयूनियन सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपेरियन और CRIF हाईमार्क काम करती हैं. ये कंपनियों लोगों के वित्तीय रिकॉर्ड को इकट्ठा करती हैं और इस डेटा के आधार पर क्रेडिट रिपोर्ट/क्रेडिट स्कोर जेनरेट करती हैं. इन चारों कंपनियों को इस काम के लिए लाइसेंस हासिल होता है.

यह भी पढ़ें: कोरोना की दूसरी लहर से ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबार पर असर, कंज्यूमर खर्च में कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget