एक्सप्लोरर

Explained: तांबा पर 50% और फार्मास्युटिक्स पर 200% ट्रंप के टैरिफ का भारत पर क्या होगा असर?

US Tariffs: अमेरिका के नए टैरिफ से जहां भारत को मुश्किल आएगी वहीं अमेरिका के घरेलू उद्योगों पर भी इसका असर पड़ेगा. भारत के लिए सबसे बुरी खबर फार्मा प्रोडक्ट्स को लेकर है.

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम पर भारी भरकम टैरिफ लगाने के बाद अब तांबा पर 50 फीसदी नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने ये भी चेतावनी दी है कि एक साल के बाद फार्मास्युटिकल्स पर टैरिफ की दरें बढ़ाकर 200 प्रतिशत तक की जा सकती है. इसके साथ ही ये भी साफ कर दिया है कि टैरिफ की समय-सीमा 1 अगस्त से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. उनके इस फैसले का दुनियाभर की इकोनॉमी पर सीधा असर होगा.

ट्रंप का ये कदम नई दिल्ली के लिए भी खास मायने रखता है क्योंकि फार्मास्युटिकल्स के क्षेत्र में अमेरिका के लिए भारत एक बड़ा एक्सपोर्टर देश है. इसके साथ ही भारत तांबा का भी अमेरिका में एक बड़ा सप्लायर देश है.

ट्रंप की वॉर्निंग

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स देशों के समूह पर 10 प्रतिशत का एडिशनल टैरिफ लगाने का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि ये कोई गंभीर समूह नहीं है. हालांकि, वे मानते हैं कि ब्रिक्स अमेरिकी डॉलर के सामने एक बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा भी कि अगर आप डॉलर को चुनौती देना चाहते हैं तो उसकी आपको टैरिफ के तौर पर कीमत चुकानी होगी. 

दरअसल, रिपब्लिकन के अमेरिकी सत्ता में वापसी के बाद से ही मेटल्स पर लगातार टैरिफ की दरें बढ़ाई जा रही हैं. अमेरिकी वाणिज्य मंत्री होवाल्ड ल्यूटनिक ने सीएनबीसी के साथ बातचीत में कहा था कि जुलाई के आखिर में या फिर 1 अगस्त से नई दरें लागू हो सकती हैं. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वाशिंगटन जल्द ही फार्मास्युटिकल्स पर टैरिफ का ऐलान करेगा, दवा निर्माताओं को समय दिया जा सकेगा, ताकि वे अपने ऑपरेशंस को अमेरिका में लाकर शुरू कर सकें.

भारत पर क्या असर

अमेरिकी टैरिफ के भारत पर असर की बात करें तो फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान भारत ने दुनियाभर में 2 बिलियन डॉलर का तांबा और तांबे से बने प्रोडक्ट्स का निर्यात किया है. भारत ने 360 मिलियन डॉलर यानी कुल निर्यात का 17 फीसदी अमेरिका को भेजा है.

व्यापारिक आंकड़ों के मुताबिक, सऊदी अरब में भारत कुल तांबे का 26 प्रतिशत और उसके बाद चीन में 18 प्रतिशत तांबा एक्सपोर्ट करता है, जबकि तीसरे नंबर पर अमेरिका है, जहां पर कुल निर्यात का 17 फीसदी एक्सपोर्ट किया जाता है. तांबे का इस्तेमाल एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर तक में इस्तेमाल किया जाता है. जहां टैरिफ बढ़ने से भारत के लिए चुनौती है वहीं, अमेरिका के लिए भी मुश्किलें हैं. अगर नए टैरिफ की वजह से अमेरिका में तांबे की मांग कम हुई तो इसका सीधा असर वहां के घरेलू उद्योगों पर भी पड़ेगा.

अमेरिकी टैरिफ से सबसे ज्यादा चोट भारत के फार्मास्युटिकल्स सेक्टर को पड़ेगी. अमेरिका फार्मा के लिए भारत का बड़ा बाजार है, जहां पर वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 9.8 बिलियन डॉलर की सप्लाई की गई थी. ये एक साल पहले की तुलना में 0.7 बिलियन डॉलर ज्यादा है. यानी पिछले साल भारत के कुल फार्मा का करीब 40 प्रतिशत अमेरिका में एक्सपोर्ट किया गया. ऐसे में अमेरिका की तरफ से फार्मा सेक्टर पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगने से वहां सप्लाई की जा रही उन दवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है, जो वहां पर सस्ती मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें: भारत के मुकाबले दुबई में कितना सस्ता मिल रहा सोना, जानें वहां से लाने का क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget