एक्सप्लोरर

क्या हैं गिल्ट फंड? निवेश करते समय इसके जोखिम को भी समझ लें

गिल्ट फंडों में तभी निवेश करें जब आप ब्याज दरों पर नजर रखने में सक्षम हों. आपको पता होना चाहिए कि स्कीम से कब एग्जिट करना है और कब इसमें एंट्री करना है.

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों को यह नहीं समझना चाहिए कि फंड में निवेश कर वो सारी जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं. अब फंड मैनेजर की जिम्मेदारी है कि आपके लिए अच्छा रिटर्न सुनिश्चित करे. लेकिन यह गलत रणनीति है. एक म्यूचुअल फंड निवेशक को भी अपने निवेश को लेकर सजग रहना चाहिए और म्यूचुअल फंड की बारीकियां समझनी चाहिए. शुरुआती निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि अलग-अलग म्यूचुअल फंड की क्या खासियतें हैं.

अक्सर आपने डेट फंड का जिक्र सुना होगा. इसके साथ ही आपने गिल्ट फंड का भी नाम सुना होगा. गिल्ट फंड डेट फंड्स की एक कैटेगरी होती है. गिल्ट फंड स्कीम सरकारी सिक्योरिटी में निवेश करती है. सेबी के नियमों के मुताबिक गिल्ट फंडों को अपने एसेट का कम से कम 80 फीसदी सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करना जरूरी है.

गिल्ट फंड की बारीकियां समझें

गिल्ट फंड दो तरह के होते हैं. एक जो अलग-अलग अवधि में मैच्योर होने वाले सरकारी बॉन्ड में निवेश करते हैं और दूसरे जो दस साल की मैच्योरिटी वाली सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं.

हालांकि सरकार सिक्योरिटीज में निवेश करने की वजह से इन स्कीमों के डिफॉल्ट की बिल्कुल आशंका नहीं रहती लेकिन ब्याज दरों के लेकर जोखिम बना रहता है. असल में सरकारी बॉन्ड और कॉरपोरेट बॉन्ड से ही बाजार में ब्याज दरें तय होती हैं.

दरअसल इन फंडों में निवेश के लिए बॉन्ड मार्केट की काफी अच्छी समझ होनी चाहिए. इसलिए ज्यादातर फाइनेंशियल एडवाइजर आम म्यूचुअल फंड निवेशकों को इसमें निवेश की सलाह नहीं देते. दरअसल ब्याज दरों में गिरावट के वक्त ये स्कीमें अच्छा प्रदर्शन करती हैं लेकिन ब्याज दरों के बढ़ते ही इनमें नुकसान होने लगता है. इसलिए इसमें एंट्री और एग्जिट का समय अहम होता है.

ब्याज दरों पर नजर रखना जरूरी

गिल्ट फंडों में तभी निवेश करें जब आप ब्याज दरों पर नजर रखने में सक्षम हों. आपको पता होना चाहिए कि स्कीम से कब एग्जिट करना है और कब इसमें एंट्री करना है. चूंकि ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव का बॉन्ड पर बहुत फर्क पड़ता है.इसलिए गिल्ट फंड में निवेश के मामले में काफी सावधानी की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget