एक्सप्लोरर

अमेरिका से इंडिया सिर्फ 19 हजार रुपये में, फ्लाइट टिकट को देखकर सोशल मीडिया में मची हलचल 

Cheap Flight Ticket: इतने सस्ते फ्लाइट टिकट को देखकर सोशल मीडिया पर रोचक कमेंट्स की बाढ़ आ गई. आमतौर पर भारत से अमेरिका के टिकट की कीमत 54 हजार रुपये से ज्यादा ही रहती है.

Cheap Flight Ticket: देश में महंगी फ्लाइट टिकट का हल्ला अक्सर मचता रहता है. लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें बहुत ज्यादा किराया देकर हवाई यात्रा करनी पड़ती है. त्योहारों और छुट्टियों के दौरान तो हवाई किराया आसमान छूने लगता है. यदि आपको तत्काल कोई यात्रा करनी हो तो कम से कम दोगुना किराया तो एयरलाइन आपसे वसूलती ही है. फिलहाल दिल्ली से मुंबई का किराया लगभग 5500 रुपये, कोलकाता का 6000 रुपये, चेन्नई का 6500 रुपये है. हालांकि, आप अगर वाशिंगटन से भारत आना चाहें तो सिर्फ 19 हजार रुपये में फ्लाइट टिकट मिल रही है. यह दावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया गया. इसके बाद लोगों में इतने सस्ते फ्लाइट टिकट को लेकर बहस छिड़ गई. 

लोगों ने किए रोचक कमेंट्स, ऑफर को हैरान कर देने वाला बताया  

दरअसल, बेंगलुरु के रहने वाले एक यूजर ने एक्स पर स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कई कंपनियों के सस्ते फ्लाइट टिकट ऑफर थे. इसमें वाशिंगटन से मुंबई तक की फ्लाइट का किराया मात्र 19 हजार रुपये था. वह खुद भी इतने सस्ते टिकट देखकर चौंक गया. उसने लिखा कि वह 25 अप्रैल के लिए फ्लाइट देख रहा था. इसी दौरान यह ऑफर दिखे. इन्हें देखकर मैं हैरान हूं. इसमें 2 बैग की चेक इन भी शामिल है. यह असंभव लग रहा है. स्क्रीनशॉट के मुताबिक, फ्लाइट नेटवर्क की टिकट 18,770 रुपये, गोटो गेट की 19,332 रुपये और क्लियर ट्रिप की 19,815 रुपये की टिकट है. वाशिंगटन से आने वाली यह फ्लाइट जेद्दा में स्टॉप ओवर लेगी. 

भारत से अमेरिका की टिकट लगभग 54,814 रुपये की

यह पोस्ट 20 मार्च को शेयर की गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर रोचक कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा कि आप रिफ्रेश करके देखो. यह कीमत 100 फीसद तक बढ़ जाएगी. एक अन्य ने लिखा कि किसी ने सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ की है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा शायद इसलिए है कि वीजा मिलना बहुत ही मुश्किल है. एक यूजर ने लिखा कि मैंने अभी 12 हजार रुपये में मुंबई से मेंगलोर की फ्लाइट टिकट खरीदी है. आम तौर पर भारत से अमेरिका की टिकट लगभग 54,814 रुपये की पड़ती है. एयरलाइन के हिसाब से यह 72 हजार रुपये तक की हो जाती है.

ये भी पढ़ें 

Rupee Fall: डॉलर के मुकाबले रुपये की एतिहासिक गिरावट, ऑल टाइम लो को छुआ, सोना-चांदी भी गिरे  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल: बकाया DA और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा ऐलान
West Bengal: बकाया DA और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा ऐलान
LPG Price: 1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget