एक्सप्लोरर

RBI Minutes: बेहद गर्म मौसम, दालों आलू-प्याज के प्रोड्क्शन में गिरावट और दूध की महंगाई ने बढ़ाई आरबीआई गर्वनर की चिंता

RBI MPC Minutes: आरबीआई एमपीसी मिनट्स के मुताबिक उसके दो सदस्य आशिमा गोयल और जंयत वर्मा रेपो रेट में एक चौथाई फीसदी कटौती के पक्षधर थे. लेकिन गवर्नर समेत चार सदस्य रेपो रेट में कटौती के खिलाफ थे.

RBI MPC Minutes: महंगाई के खतरे को लेकर आगाह करते हुए आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा है कि इस गर्मी के मौसम के बहुत ज्यादा गर्म रहने का असर खराब होने वाली कुछ खाद्य वस्तुओं पर पड़ सकता है जिसपर बेहद नजदीकी से निगरानी रखे जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा, बेहद गर्म महीने के रहने के चलते आने वाले महीनों में खराब होने वाली चीजें, रबी फसल में दालों और आलू - प्याज जैसी सब्जियों के प्रोडक्शन में कमी, दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने का जोखिम है और इसपर सख्त निगरानी रखने की दरकार है. 

जून के पहले हफ्ते में हुई आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग के मिनट्स जारी हुए जिसमें आरबीआई गर्वनर ने ये बातें कही है. उन्होंने कहा कि सामान्य मानसून रहने पर मुख्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी आ सकती है. बेस इफेक्ट्स के चलते मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में टारगेट से नीचे महंगाई आ सकती है लेकिन तीसरी और चौथी तिमाही में इसमें उछाल देखने को मिल सकता है. 

आरबीआई गवर्नर ने कहा, धीमी रफ्तार से सही पर खुदरा महंगाई दर में कमी आ रही है. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2024 में हुए एमपीसी की बैठक के बाद खुदरा महंगाई दर फरवरी 2024 में 5.1 फीसदी से घटकर अप्रैल 2024 में 4.8 फीसदी पर आ चुकी है. खाद्य और फ्यूल इंफ्लेशन के सीपीआई इंफ्लेशन के अलावा कोर और उसके सर्विसेज की महंगाई दर अप्रैल 2024 में ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ चुका है. उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई के चलते महंगाई दर धीमी रफ्तार से घट रही है. सप्लाई-साइड झटके खाद्य महंगाई को बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा कर रहे हैं. 

आरबीआई मिनट्स के मुताबिक शक्तिकांत दास ने एमपीसी बैठक में कहा, 2022-23 में मॉनिटरी पॉलिसी के जरिए महंगाई पर नकेल कसने के आरबीआई की कोशिशों के चलते खुदरा महंगाई दर को नीचे लाने में मदद मिली है. उन्होंने कहा, मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच 250 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट में बढ़ोतरी के चलते आउटपुट को बगैर कोई नुकसान पहुंचाये ग्रोथ रेट को बरकार रखने में सफलता मिली है जिससे महंगाई पर काबू पाया जा सका है.  

आरबीआई गवर्नर ने कहा, शानदार इकोनॉमिक ग्रोथ के चलते मॉनिटरी पॉलिसी को महंगाई पर फोकस करने का अवसर मिल रहा है जो अभी भी हमारे 4 फीसदी के लक्ष्य के ऊपर है जिसे कम करने के लिए हम अपने पॉलिसी रूख पर कायम हैं. उन्होंने रेपो रेट में कमी जैसे फैसलों को लेकर आगाह करते हुए कहा, जल्दबाजी में लिए गए फैसले से फायदे कम और नुकसान ज्यादा होने का खतरा है. 

ये भी पढ़ें 

Budget 2024: EPF के ब्याज पर टैक्स छूट को खत्म करना है कठोर फैसला, FICCI ने की निर्णय वापस लेने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget