एक्सप्लोरर

Vodafone Idea Stock Price: फंड जुटाने की मंजूरी के बाद भी 14% गिरा वोडाफोन आइडिया, ब्रोकरेज हाउस ने घटाया टारगेट

जानकारों का मानना है कि कंपनी जितना फंड जुटा रही वो नेटवर्क के विस्तार पर उसपर बकाया कर्ज के मद्देनजर नाकाफी साबित होने वाला है.

Vodafone Idea Stock Price: वित्तीय संकट से जूझ रही देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को संकट से उबारने और 5जी सेवा को लॉन्च करने के लिए कंपनी के बोर्ड ने इक्विटी और डेट के जरिए 45,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है. इसके बावजूद निवेशकों को बोर्ड का ये कदम नाकाफी नजर आ रहा है. बोर्ड के फैसले के अगले ही ट्रेडिंग सेशन में वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में जोरदार गिरावट देखने को मिली है और शेयर 13 फीसदी तक नीचे जा फिसला है. 

14 फीसदी गिरा स्टॉक 

सुबह स्टॉक 15.50 रुपये पर खुला लेकिन इसके बाद स्टॉक में बिकवाली देखने को मिली और स्टॉक दिन के ट्रेड में 14 फीसदी के करीब नीचे जा फिसला और बाजार बंद होने के समय स्टॉक 13.88 फीसदी की गिरावट के साथ 13.65 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ है. 

ब्रोकरेज हाउस ने किया डाउनग्रेड 

स्टॉक में गिरावट इसलिए भी देखी जा रही है क्योंकि कई ब्रोकरेज हाउसेज ने स्टॉक को डाउनग्रोड कर निवेशकों को बेचने की सलाह दी है. विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने वोडाफोन आइडिया के शेयर को बेचने की सलाह दी है और स्टॉक का टारगेट प्राइस घटाकर 5 रुपये कर दिया है. एक और ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने भी 7 रुपये के लक्ष्य के साथ स्टॉक को बेचने की सलाह दी है. 

45000 करोड़ का फंड है नाकाफी! 

वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में इसलिए भी गिरावट है क्योंकि 45,000 करोड़ रुपये फंड जुटाने की जो बात कही गई है वो कंपनी के लिए नाकाफी बताया जा रहा है क्योंकि कंपनी पर  2.14 लाख करोड़ रुपये का ग्रॉस डेट बकाया है. कंपनी ने मंगलवार 27 फरवरी 2024 को रेग्यूलेटरी फाइलिंग में बताया कि जुटाये जाने वाले फंड के जरिए 4जी कवरेज को बढ़ाने के साथ 5जी सेवा के रोलआउट पर खर्च करेगी. रिलायंस जियो से लेकर एयरटेल पहले ही 5जी सेवा लॉन्च कर चुकी है लेकिन फंड के अभाव में वोडाफोन आइडिया अबतक ऐसा नहीं कर पाई है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

High Networth Individuals: नाइट फ्रैंक वेल्थ रिपोर्ट का खुलासा, 5 सालों में 50% से ज्यादा बढ़ जाएगी देश में अमीरों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget