एक्सप्लोरर

वोडाफोन आइडिया ने घोषित किए तिमाही नतीजे, चौथी तिमाही में कंपनी को हुआ 7675 करोड़ का नुकसान

Vodafone Idea Q4 Results: 31 मार्च 2024 तक कंपनी पर सरकार का 203,430 करोड़ रुपये बकाया है जिसमें स्पेक्ट्रम भुगतान के मद में 1,33,110 करोड़ और एजीआर के मद में 70,320 करोड़ रुपये बकाया है. 

Vodafone Idea Q4 Results: देश की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल सर्विसेज देने वाली कंपनी वोडाफोन आइडिया के नुकसान में इजाफा हुआ है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए नतीजों का एलान किया है. चौथी कंपनी में कंपनी को 7675 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जो बीते वर्ष की चौथी तिमाही में हुए 6419 करोड़ रुपये के नुकसान से ज्यादा है. चौथी तिमाही में वोडाफोन आइडिया का रेवेन्यू 10606 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 10,531 करोड़ रुपये रहा था. 

कंपनी ने बताया कि हर यूजर से होने वाली आय में बढ़ोतरी हुई है. चौथी तिमाही में वोडाफोन आइडिया का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 135 रुपये से 7.6 फीसदी के उछाल के साथ 146 रुपये पर जा पहुंचा है. कंपनी का EBITDA चौथी तिमाही में 4336 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 4210 करोड़ रुपये रहा था. चौथी तिमाही में कंपनी का 4जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 12.26 करोड़ से बढ़कर 12.63 करोड़ हो गई है. कंपनी के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 213 मिलियन है. 

वोडाफोन आइडिया पर बैंक और वित्तीय संस्थानों का बकाया कर्ज में 7090 करोड़ रुपये की कमी आई है जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 11,130 करोड़ रुपये थी.  कंपनी के पास 31 मार्च 2024 तक कैश और बैंक बैलेंस 170 करोड़ रुपये था. 31 मार्च 2024 तक कंपनी पर सरकार का 203,430 करोड़ रुपये बकाया है जिसमें स्पेक्ट्रम भुगतान के मद में 1,33,110 करोड़ और एजीआर के मद में 70,320 करोड़ रुपये बकाया है. 

कंपनी के शेयरहोल्डिंग की भी जानकारी दी है. 31 मार्च 2024 तक आदित्य बिरला ग्रुप के पास 17.5 फीसदी, वोडाफोन आइडिया के पास 31.4 फीसदी, भारत सरकार के पास 32.2 फीसदी और 18.9 फीसदी संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों के पास होल्डिंग है. वोडाफोन आइडिया का नतीजा बाजार बंद होने के बाद आया है इससे पहले कंपनी का स्टॉक 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 13.15 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Tax On Stocks: क्या सरकार रिटेल निवेशकों की है स्लीपिंग पार्टनर? क्यों ये सुनकर वित्त मंत्री नहीं रोक पाईं अपनी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget