एक्सप्लोरर

Vodafone Idea News: वोडाफोन आइडिया ने चुका दिया इतना बड़ा लोन, सोमवार को शेयरों पर दिख सकता है असर

Vodafone Idea News: रिलीज किए गए शेयरों की कुल कीमत लगभग 11,649 करोड़ रुपये है, जो वोडाफोन आइडिया के 27 दिसंबर को बंद हुए शेयर मूल्य 7.41 रुपये प्रति शेयर के आधार पर है.

Vodafone Idea Share: वोडाफोन आइडिया (VIL) से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने निकल कर आ रही है. वोडाफोन ग्रुप ने हाल ही में एक नियामकीय फाइलिंग में दी जानकारी में बताया कि वोडाफोन आइडिया (VIL) के शेयरों के बदले लिया गया लगभग 11,650 करोड़ रुपये का कर्ज सफलतापूर्वक चुका दिया गया है.

आपको बता दें, यह कर्ज यूके स्थित HSBC कॉरपोरेट ट्रस्टी कंपनी के पक्ष में वोडाफोन ग्रुप द्वारा अपनी लगभग पूरी हिस्सेदारी गिरवी रखकर लिया गया था. यह कर्ज मॉरीशस और भारत में स्थित संस्थाओं ने उठाया था.

पूरी जानकारी क्या है

27 दिसंबर, 2024 को HSBC कॉरपोरेट ट्रस्टी ने बकाया राशि की पूरी अदायगी के बाद इन गिरवी रखे गए शेयरों को रिलीज कर दिया. फाइलिंग के अनुसार, “इससे वोडाफोन प्रमोटर शेयरधारकों द्वारा रखे गए 1,572 करोड़ से अधिक शेयरों पर अप्रत्यक्ष नियंत्रण समाप्त हो गया, जो कंपनी के कुल इक्विटी पूंजी का 22.56 फीसदी हिस्सा हैं.”

शेयरों की कीमत और मौजूदा स्थिति

रिलीज किए गए शेयरों की कुल कीमत लगभग 11,649 करोड़ रुपये है, जो वोडाफोन आइडिया के 27 दिसंबर को बंद हुए शेयर मूल्य 7.41 रुपये प्रति शेयर के आधार पर है. वोडाफोन ग्रुप वर्तमान में वोडाफोन आइडिया में 22.56 फीसदी की हिस्सेदारी रखता है. जबकि, आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिस्सेदारी 14.76% है. वहीं, भारतीय सरकार के पास कंपनी में 23.15% की हिस्सेदारी है.

VIL के शेयरों का प्रदर्शन

शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया का शेयर 7.41 रुपये पर बंद हुए. कंपनी का कुल मार्केट कैप 52,066 करोड़ रुपये है. पिछले 52 सप्ताह में शेयर का न्यूनतम स्तर 6.61 रुपये और उच्चतम स्तर 19.18 रुपये रहा है.

सोमवार को दिखेगा असर

वोडाफोन ग्रुप द्वारा कर्ज चुकाने की खबर से सोमवार को वोडाफोन आइडिया के शेयरों में हलचल देखी जा सकती है. बाजार के एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम कंपनी के प्रति निवेशकों का भरोसा बढ़ा सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि वोडाफोन ग्रुप का यह कदम कंपनी के कर्ज के बोझ को कम करने और वित्तीय स्थिरता की ओर बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके सकारात्मक असर से वोडाफोन आइडिया के शेयरों में निवेशकों की रुचि बढ़ने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: EPFO Updates: आपके PF के पैसे का सरकार क्या करती है? कहीं निवेश करती है या बैंक में ही जमा रहता है सारा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget