एक्सप्लोरर

Vodafone Idea FPO: आज खुलेगा वोडाफोन आईडिया का एफपीओ, जानिए जीएमपी सहित सारे डिटेल 

Vodafone Idea: वोडाफोन आईडिया के एफपीओ का सब्सक्रिप्शन 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक खुला रहेगा. कंपनी ने एंकर निवेशकों से 5400 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं.

Vodafone Idea: वोडाफोन आईडिया के एफपीओ (Vodafone Idea FPO) का सब्सक्रिप्शन आज 18 अप्रैल को खुलने जा रहा है. यह 18 हजार करोड़ रुपये का इश्यू 22 अप्रैल को बंद होगा. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 10 से 11 रुपये प्रति शेयर तय किया है. टेलीकॉम इंडस्ट्री और वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) के लिए यह एफपीओ बहुत महत्वपूर्ण है. इस एफपीओ में हिस्सा लेने के लिए निवेशकों को कम से कम 1298 इक्विटी शेयर लेने होंगे. विशेषज्ञों को पूरा अनुमान है कि निवेशक इस एफपीओ को भरपूर समर्थन देंगे. 

18 हजार करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे 

वोडाफोन आईडिया के इस एफपीओ में कंपनी लगभग 18 हजार करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी. यह भारतीय बाजार का अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ है. इससे पहले यस बैंक ने एफपीओ के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश की थी. इसके बाद अडानी ग्रुप ने पिछले साल जनवरी में 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ लाने की कोशिश की थी. निवेशक इस एफपीओ में 14 लॉट यानी 18172 शेयर ही खरीद सकते हैं. रिटेल निवेशक इसमें 14,278 रुपये से लेकर 1,99,892 रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस एफपीओ में 23 अप्रैल को शेयर अलॉट किए जाएंगे. शेयरों को डीमैट अकाउंट में 24 अप्रैल को ट्रांसफर किया जाएगा.

ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 1.50 रुपये चल रहा

वोडाफोन आइडिया इस एफपीओ से आई रकम में से 12,750 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नई साइट लगाने, 4 जी का विस्तार और 5जी सेवा को शुरू करने के लिए करेगी. साथ ही 2,175 करोड़ टेलीकॉम डिपार्टमेंट और जीएसटी डिपार्टमेंट को दिए जाएंगे. वित्त वर्ष 2024 में वोडाफोन-आइडिया को अप्रैल से दिसंबर तक कुल 23,564 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. कंपनी पर साल 2023 के अंत तक कुल 2.13 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. बीएसई डेटा के अनुसार, कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 32.19 फीसदी है. फिलहाल कंपनी का स्टॉक 12.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 1.50 रुपये चल रहा है. इसकी लिस्टिंग 12.5 रुपये पर हो सकती है. 

एंकर निवेशकों से आए 5400 करोड़ रुपये 

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को एफपीओ से पहले एंकर निवेशकों से करीब 5,400 करोड़ रुपये मिल गए हैं. वन 97 कम्युनिकेशंस और एलआईसी के बाद यह तीसरी सबसे बड़ी एंकर बुक हो सकती है. वन97 कम्युनिकेशंस ने एंकर निवेशकों से 8,235 करोड़ रुपये और एलआईसी ने 5,627 करोड़ रुपये जुटाए थे. देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने मनी कंट्रोल से कहा कि देश में कॉल की दरें बढ़ाए जाने की आवश्यकता है. इस एफपीओ के बाद सरकार की हिस्सेदारी घटकर 24 फीसदी रह जाएगी. उन्होंने एंकर निवेशकों को भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद भी दिया. हम एफपीओ के बाद बैंकों से भी संपर्क करेंगे.

ये भी पढ़ें 

Bandhan Bank: आखिर क्यों गिरते ही जा रहे बंधन बैंक के शेयर, 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget