एक्सप्लोरर

Bandhan Bank: आखिर क्यों गिरते ही जा रहे बंधन बैंक के शेयर, 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर पहुंचे 

Bandhan Bank Share: बंधन बैंक का 52 हफ्तों का न्यूनतम लेवल 172.75 रुपये है. बुधवार को बैंक के शेयर 173.85 रुपये पर बंद हुए हैं. यह गिरावट 5 अप्रैल से ही जारी है.

Bandhan Bank Share: बंधन बैंक का शेयर बुधवार को एनएसई पर 1.19 फीसदी गिरकर 173.85 रुपये पर बंद हुआ है. बैंक का शेयर अपने 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर 172.75 रुपये के आसपास चल रहा है. यह गिरावट बंधन बैंक (Bandhan Bank) के एमडी और सीईओ चंद्र शेखर घोष (Chandra Shekhar Ghosh) के रिटायरमेंट के ऐलान के बाद से ही जारी है. उन्होंने 5 अप्रैल को घोषणा की थी कि वह इसी साल 9 जुलाई को अपना पद छोड़ देंगे. यह ऐलान बैंक के शेयरों पर बहुत भारी पड़ा. बैंक के शेयर 5 अप्रैल को 197.40 रुपये पर बंद हुए थे. लगभग 2 हफ्तों में ही बैंक का शेयर 12.15 फीसदी गिर चुका है. एनएसई पर इसका 52 हफ्तों का हाई 272 रुपये है. फिलहाल बैंक का शेयर अपने इस आंकड़े से लगभग 100 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है. विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि बैंक जल्द की टॉप मैनेजमेंट को लेकर फैसला लेगा ताकि इस गिरावट पर रोकथाम लग सके.

साल 2024 में 28.64 फीसदी नीचे गया स्टॉक 

बंधन बैंक का शेयर (Bandhan Bank Share) इस साल की शुरुआत से ही संकट में है. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में यह स्टॉक 28.64 फीसदी गिर चुका है. बंधन बैंक का स्टॉक एक साल में लगभग 15 फीसदी और 2 साल में 46 फीसदी से ज्यादा नीचे जा चुका है. बैंक का शेयर 1 जून, 2023 को अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचा 272 रुपये पर पहुंचा था. इसके बाद से ही निवेशक इस बैंक के शेयर से रूठे हुए हैं. अब चंद्र शेखर घोष के इस्तीफे के ऐलान से बैंक के शेयर और मुसीबत में जाते दिख रहे हैं. 

आरबीआई ने चंद्र शेखर घोष पर खड़े किए थे सवाल 

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने तीन साल पहले ही चंद्र शेखर घोष के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए थे. बैंक का बोर्ड उन्हें 5 साल के लिए नियुक्त करना चाहता था लेकिन, आरबीआई ने सिर्फ 3 साल की ही मंजूरी दी थी. इसके अलावा आरबीआई ने बंधन बैंक पर ब्रांच विस्तार की रोक लगाई थी. साथ ही चंद्र शेखर घोष की सैलरी पर भी लगाम लगाई गई थी. इसके चलते माना जा रहा था कि केंद्रीय बैंक उनके तौर तरीकों से खुश नहीं था. इसलिए चंद्र शेखर घोष का जाना तय माना जा रहा था. 

160 से 180 रुपये के बीच रहने का अनुमान 

स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट की रिसर्च हेड संतोष मीणा का अनुमान है कि यह फिलहाल 160 से 180 रुपये के बीच रह सकता है. फिलहाल इसके ऊपर आने की संभावना बहुत कम है. ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने भी बंधन बैंक के शेयर के 170 रुपये आसपास रहने की उम्मीद जताई है. ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक की ग्रोथ और क्रेडिट कोस्ट के एस्टीमेट्स को भी कम किया है. 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

TIME Influential List: टाइम्स 100 लिस्ट में शामिल हुए सत्य नडेला और जेनसन हुआंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget