एक्सप्लोरर

Vistara Notice: विस्तारा को लगा एक और झटका, डीजीसीए ने इस कारण भेजा नोटिस

Vistara Crisis: टाटा समूह की विमानन कंपनी विस्तारा को इन दिनों संकटों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच कंपनी को विमानन नियामक ने नोटिस भेज दिया है...

टाटा समूह की विमानन कंपनी विस्तारा पिछले कुछ दिनों से संकटों का सामना कर रही है. पायलटों के इस्तीफे और मास लीव के चलते बीते दिनों में विस्तारा की सैकड़ों उड़ानें रद्द हुई हैं. इस बीच कंपनी को अब विमानन नियामक डीजीसीए ने झटका दे दिया है.

इस प्रक्रिया पर डीजीसीए ने उठाया सवाल

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, डाइरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने पायलटों की ट्रेनिंग को लेकर ये नोटिस दिया है. दरअसल पायलटों की ट्रेनिंग की प्रक्रिया में जीरो फ्लाइट टाइम ट्रेनिंग (जेडएफटीटी) की एक बारी आती है, जिसमें पायलटों को अलग तरीके के विमान को उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें पायलटों को ट्रेनिंग के कई चरणों से गुजरना पड़ता है. डीजीसीए ने प्रक्रिया के इसी हिस्से को लेकर सवाल उठाया है.

कई पायलटों की ट्रेनिंग पर होल्ड

ट्रेनिंग से जुड़ी जेडएफटीटी की प्रक्रिया के तहत विस्तारा के पायलट बोइंग 787 एयरक्राफ्ट उड़ाने वाले थे. हालांकि नियमों का उल्लंघन करने को लेकर डीजीसीए से मिले नोटिस के बाद विस्तारा के कई पायलटों की ट्रेनिंग पर होल्ड लग गया है. इससे विस्तारा के करीब 30 पायलट प्रभावित हुए हैं. वे पायलट पहले से एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट उड़ा रहे थे और उन्हें कंवर्जन ट्रेनिंग के तहत अब बोइंग 787 एयरक्राफ्ट उड़ाना था. विस्तारा यूरोपियन रूट पर परिचालन में बोइंग 787 विमानों का इस्तेमाल करती है.

3 दिन में 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द

टाटा समूह की विमानन कंपनी को यह नोटिस ऐसे समय मिला है, जब वह पहले से मुसीबतों का सामना कर रही है. विस्तारा के कई पायलट मास लीव पर चले गए हैं, जबकि कई पायलटों के इस्तीफा देने की खबरें भी आ रही हैं. इसके चलते विस्तारा के सामने उड़ानों का परिचालन करने में दिक्कतें खड़ी हो रही हैं. इस सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में विस्तारा को 150 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ गया था.

इस कारण नाराज चल रहे पायलट

विस्तारा के इस संकट की शुरुआत पिछले सप्ताह के अंत में हुई, जब उसके कई पायलट मास लीव पर चले गए. विस्तारा का संकट तब और गंभीर हो गया, जब उसके कई पायलटों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया. विभिन्न खबरों में कंपनी के 15-20 पायलटों (फर्स्ट ऑफिसर्स) के इस्तीफे का दावा किया गया. विस्तारा के पायलटों की नाराजगी के लिए सैलरी को जिम्मेदार बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि कंपनी के नए पे स्ट्रक्चर से पायलट नाखुश चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: छुट्टियों की भरमार! इस सप्ताह इन राज्यों में सिर्फ 3 दिन ही खुले रहेंगे बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget