एक्सप्लोरर

Go Digit IPO: विराट कोहली के निवेश वाली कंपनी में पैसे लगाने का मौका, अगले हफ्ते खुल सकता है आईपीओ

Go Digit IPO: अगले सप्ताह खुल रहा विराट कोहली के निवेश वाली कंपनी गो डिजिट का आईपीओ. हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

Go Digit General Insurance IPO: विराट कोहली के निवेश वाली कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ अगले हफ्ते खुल सकता है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी सब्सक्राइबर्स के लिए 15 मई को आईपीओ खोल सकती है. वहीं कंपनी द्वारा इश्यू के प्राइस बैंड की घोषणा 10 मई को होगी. एंकर निवेशकों को इसमें 14 मई को बोली लगाने को मिलेगी.

इतने करोड़ जुटाने का है प्लान

कनाडा के अरबपति कारोबारी प्रेम वत्स (Prem Watsa) के फेयरफैक्स ग्रुप (Fairfax Group) के निवेश वाली कंपनी गो डिजिट इंश्योरेंस इस आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर सकती है. इसमें 1250 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए 10.94 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री की जाएगी. ऐसे में 250 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे. दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी गो डिजिट कंपनी में निवेश किया हुआ है. इससे पहले कंपनी ने साल 2021 में 3.5 बिलियन डॉलर का फंड जुटाया था.

क्या करती है कंपनी?

गो डिजिट एक इंश्योरेंस कंपनी है जो हेल्थ, ट्रैवल, प्रॉपर्टी, मरीन, लायबिलिटी इंश्योरेंस जैसे प्रोडक्ट्स अपने ग्राहकों को ऑफर करती है. कंपनी ने साल 2022 में पहली बार आईपीओ के लिए सेबी के पास आवेदन डाला था, लेकिन ESOPS पर सवाल उठने के बाद कंपनी ने आईपीओ के प्लान को स्थगित कर दिया था. मार्च 2024 में कंपनी को सेबी से आईपीओ की मंजूरी मिल गई थी. कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कैपिटल रिजर्व और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के लिए करेगी.

विराट कोहली के पास कंपनी के हैं कितने शेयर्स

कंपनी द्वारा फाइल किए गए DRHP के मुताबिक विराट कोहली के पास कंपनी के 2,66,667 इक्विटी शेयर हैं. इन शेयरों को दोनों ने फरवरी 2020 में 2 करोड़ रुपये के निवेश के जरिए खरीदा था. यह शेयर उन्होंने 75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा था. वहीं अनुष्का शर्मा ने 50 लाख रुपये कंपनी में निवेश करके 66,667 इक्विटी शेयरों की खरीद की थी. 

ये भी पढ़ें-

Health Insurance: महंगा हो गया सेहत का ख्याल, हर दूसरे आदमी का बढ़ा हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget