एक्सप्लोरर

Health Insurance: महंगा हो गया सेहत का ख्याल, हर दूसरे आदमी का बढ़ा हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम

Health Insurance Premium: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना लोगों के लिए दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है. पिछले एक साल में हर दूसरे आदमी के प्रीमियम में इजाफा हुआ है.

Health Insurance Premium: कोरोना काल के बाद से देश में स्वास्थ्य बीमा को लेकर जागरुकता बढ़ी है, लेकिन पिछले एक साल में इसके प्रीमियम का बोझ भी तेजी से बढ़ा है. LocalCircles द्वारा किए गए सर्वे में आधे से अधिक पॉलिसीधारकों ने यह माना है कि उनका इंश्योरेंस प्रीमियम पिछले एक साल में 25 फीसदी तक महंगा हुआ है. खास बात ये है कि प्रीमियम इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर इरडा (IRDAI) द्वारा बदले गए नियमों से पहले ही प्रीमियम महंगा हो चुका है. ऐसे में अप्रैल में किए गए नियमों में बदलाव के बाद अब ग्राहकों की जेब पर और ज्यादा असर पड़ेगा.

इरडा ने बदले हैं कई नियम

इंश्योरेंस से जुड़े कई नियमों में बदलाव करके इरडा ने नई अप्रैल में गाइडलाइन जारी की थी. इसके अनुसार अब स्वास्थ्य बीमा के वेटिंग पीरियड को अधिकतम 4 साल से कम करके 3 साल कर दिया गया है. इसके साथ ही नियमों में बदलाव करके अब सीनियर सिटीजन को भी राहत दी गई है. 65 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने में आसानी होने लगी है. इसके साथ ही नियमों के बदलाव के बाद अब गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को भी हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिल सकेगा. इसके साथ ही अब इरडा ने बीमा कंपनियों को ग्राहकों को इंस्टॉलमेंट का विकल्प देने का भी आदेश दिया है. इरडा द्वारा नियमों में बदलाव के बाद से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन बीमा कंपनियों ने अब प्रीमियम रेट में बढ़ोतरी का फैसला किया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इरडा के नियमों के बदलाव के चलते प्रीमियम में 1000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है.

52 फीसदी लोगों का प्रीमियम 25 फीसदी तक बढ़ा-सर्वे

LocalCircles ने 11,000 ग्राहकों को अपने सर्वे में शामिल किया है. रिपोर्ट के मुताबिक 52 फीसदी पॉलिसीधारकों ने यह माना है कि पिछले एक साल में उनके हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम 25 फीसदी तक महंगा हो गया है. इनमें ने 21 फीसदी ऐसे लोग हैं जिन्होंने यह माना कि पिछले एक साल में उनके प्रीमियम में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. वहीं 31 फीसदी लोगों को मानना है कि उनका प्रीमियम 25 से 50 फीसदी तक महंगा हुआ है. वहीं बचे 31 फीसदी ग्राहकों ने प्रीमियम में 10 से 25 फीसदी के बढ़ोतरी की बात मानी. वहीं 2 फीसदी लोगों का मनना है कि पिछले एक साल में उनका 0 से 10 फीसदी तक महंगा हुआ है.

बढ़ रहे प्रीमियम से ग्राहकों की बढ़ रही चिंता

इस सर्वे में पॉलिसीहोल्डर्स ने साल दर साल महंगे होते हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर अपनी चिंता जाहिर की है. कई पॉलिसीहोल्डर्स ने माना है कि उनके हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में पिछले दो सालों में डबल डिजिट में बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही ग्राहकों ने सर्वे में क्लेम के प्रोसेस में तेजी लाने की बात कही. 

ये भी पढ़ें-

Mother's Day 2024: मां को यह फाइनेंशियल गिफ्ट्स देकर करें वित्तीय सुरक्षा का इंतजाम, नहीं होगी पैसों की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget