एक्सप्लोरर

काउंटर से वेटिंग टिकट लेने वाले यात्री भी वैकल्पिक ट्रेनों में पा सकते हैं कंफर्म सीट

विकल्प’ सुविधा अभी सिर्फ ऐसे यात्रियों को मिल रही है जो इंटरनेट के जरिए टिकट बुक कराते हैं.

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया कदम उठाया है. रेलवे ने आरक्षण फॉर्म में कुछ बदलाव किए हैं जिससे काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्री भी ट्रेनों की ‘विकल्प’ स्कीम का फायदा उठा सकेंगे. ‘विकल्प’ सुविधा अभी सिर्फ ऐसे यात्रियों को मिल रही है जो इंटरनेट के जरिए टिकट बुक कराते हैं. वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्रियों को कंफर्म टिकट मुहैया कराने और ट्रेनों में मौजूद जगह का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जा सके इसके लिए 2015 में 'ऑल्टरनेट ट्रेन अकोमोडेशन स्कीम-विकल्प’ की शुरुआत की गई थी. यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए शुरू की गई थी. इस योजना के तहत, किसी ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में शामिल यात्री वैकल्पिक ट्रेनों में कंफर्म टिकट चुन सकते हैं. रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'यदि यात्रियों द्वारा ‘विकल्प’ की सुविधा का लाभ लिया जाता है तो उन्हें 12 घंटे, 24 घंटे, 48 घंटे के भीतर प्रस्थान करने वाली वैकल्पिक ट्रेनों की अपनी पसंद बतानी होगी. यात्रियों को अपने रिजर्वेशन फॉर्म में अपना आधार नंबर बताने का ऑप्शन भी दिया गया है.' इसके पहले खबर आई थी कि भारतीय रेलवे की वेबसाइट IRCTC पर यात्रियों को ट्रेन के कंफर्म टिकट से जुड़ा अनुमान जताने वाली एक सेवा शुरू की जा रही है. इससे यात्रियों को पता चल सकेगा कि उनके वेटिंग लिस्ट के टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है. इस नए फीचर से यात्रियों को अपने वेटिंग लिस्ट के टिकट के कन्फर्म होने की संभावना से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी. यह सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (सीआरआईएस) द्वारा विकसित किए गए नये एल्गोरिदम पर आधारित होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget