एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: विजय शेखर शर्मा ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बोले पेटीएम को एशिया का लीडर बनाएंगे 

Vijay Shekhar Sharma: पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने टोक्यो में फिनटेक कार्यक्रम में कहा कि हम आरबीआई की कार्रवाई से घबराए हुए नहीं हैं. इसने कंपनी को भविष्य का रोडमैप तैयार करने का मौका दिया है.

Vijay Shekhar Sharma: पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि उन्हें पेटीएम की वापसी का पूरा भरोसा है. जापान की राजधानी टोक्यो में एक फिनटेक इवेंट में हिस्सा लेते हुए मंगलवार को विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वह पेटीएम को एशिया का लीडर बनाना चाहते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद विजय शेखर शर्मा पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर शामिल हुए थे. 

विजय शेखर शर्मा ने कहा- हम वापसी करेंगे 

विजय शेखर शर्मा ने टोक्यो में कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ हुई कार्रवाई से वो निराश नहीं हैं. कंपनी वापसी करेगी. पेटीएम के बॉस ने कहा कि उन्होंने इस बड़ी समस्या से काफी कुछ सीखा है. पेटीएम बनने के बाद यह उसके सामने आई सबसे बड़ी समस्या थी. इससे हमें सीख मिली कि आपकी टीम के साथी शायद सही तरीके से आगे नहीं बढ़ रहे थे. 

अपनी जिंदगी में ही लक्ष्य पूरा करते देखना चाहता हूं 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, विजय शेखर शर्मा पेमेंट्स बैंक के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद से ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे थे. उन्होंने कहा कि हमें पेटीएम को एशिया की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी बनाना है. यह लक्ष्य मैं अपनी जिंदगी में ही पूरा करना चाहता हूं. पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च तक का समय मिला हुआ है. इसके बाद बैंक किसी भी तरह का डिपॉजिट या टॉप अप नहीं कर सकेगा. 

आरबीआई के एक्शन से मिली नई दिशा 

आरबीआई के प्रतिबंधों पर बात करते हुए शर्मा ने कहा कि इनसे पेटीएम के भविष्य की दिशा तय हुई है. आरबीआई के कदमों ने हमें ग्रोथ का रोडमैप तैयार करने का मौका भी दिया है. इससे स्थिति स्पष्ट हो गई है. अब आप सही से सोच सकते हैं. हमें अब और ज्यादा समय मिल गया है. हम अपने मिशन में जुट गए हैं. 

रद्द हो सकता है पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस

इस बीच हिंदू बिजनेस लाइन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रिजर्व बैंक जल्द ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक पेमेंट्स बैंक के लिए एडमिनिस्ट्रेटर की नियुक्ति कर सकती है. इससे बैंक का परिचालन सुचारु रूप से किया जा सकेगा. यदि ऐसा होता है तो पिछले दो दशक में पहली बार किसी बैंक का लाइसेंस रद्द होगा.

ये भी पढ़ें 

Vande Bharat Express: दो और वंदे भारत एक्सप्रेस का ऐलान, पटना को लखनऊ और सिलीगुड़ी से जोड़ेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget