एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: दो और वंदे भारत एक्सप्रेस का ऐलान, पटना को लखनऊ और सिलीगुड़ी से जोड़ेंगी

New Vande Bharat Trains: भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस नेटवर्क में और इजाफा करने की तैयारी में जुट गई है. दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सिलीगुड़ी और लखनऊ के बीच चलेंगी.

New Vande Bharat Trains: भारत सरकार ने देश की लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के नेटवर्क में और इजाफा करने का फैसला किया है. दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस का ऐलान किया गया है. दोनों ट्रेनों की शुरुआत पटना से की जाएगी. यह दोनों वंदे भारत पटना को लखनऊ, अयोध्या और सिलीगुड़ी से जोड़ेंगी. यह दोनों वंदे भारत ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा के लिए तैयार की गई हैं. इन वंदे भारत ट्रेन के जरिए न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि यात्रा का समय भी कम होगा. इन्हें राजधानी ट्रेन (Rajdhani Trains) से भी तेज गति से चलने के लिए तैयार किया गया है. 

पटना से सिलीगुड़ी के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सिलीगुड़ी (Patna to Siligudi) के बीच दौड़ेगी. यह 471 किमी की दूरी सिर्फ 7 घंटे में पूरी करेगी. सिलीगुड़ी से यह ट्रेन सुबह 6 बजे चलकर पटना दोपहर में 1 बजे पहुंचेगी. वापसी में यही ट्रेन पटना जंक्शन से दोपहर 3 बजे चलकर सिलीगुड़ी रात 10 बजे पहुंच जाया करेगी.  यह सेवा मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन जारी रहेगी. फिलहाल न्यू जलपाईगुड़ी में चल रहे मेंटेनेंस कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है. पटना सिलीगुड़ी वंदे भारत ट्रेन देश के पूर्वी और उत्तर पूर्वी इलाकों को आपस में जोड़ेगी. यह अन्य ट्रेनों के मुकाबले कम समय में यात्रा पूरी करेगी. 

पटना से लखनऊ के बीच चलेगी दूसरी वंदे भारत

दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से लखनऊ के बीच चलेगी. यह धार्मिक शहर अयोध्या से भी होकर गुजरेगी. फिलहाल ट्रेन की टाइमिंग तय नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि यह पटना से सुबह 6 बजे चलकर रात 10.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरेगी. इसके चलते यह ट्रेन इन दो शहरों के बीच की दूरी जल्द तय कर सकेगी. इन दोनों ट्रेनों के ट्रायल रन शुरू हो चुके हैं. जल्द ही फाइनल शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा. 

554 रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाने का काम जारी 

इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से भारतीय रेलवे को मॉडर्न बनाने की मुहिम तेज हो जाएगी. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत 41 हजार करोड़ रुपये की लागत से 554 रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाने और 1500 रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास का उद्घाटन किया था. इसमें उत्तर रेलवे के 43 रेलवे स्टेशन और 92 आरओबी/आरयूबी भी शामिल हैं. अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास के लिए अब तक 1318 स्टेशनों की पहचान की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें 

Tata Motors Demerger: टाटा मोटर्स के शेयरों में जबरदस्त उछाल, डीमर्जर के फैसले को मॉर्गन स्टेनली का मिला समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget