एक्सप्लोरर

Vibrant Gujarat Summit 2024: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट आज होगी शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें A टू Z जानकारी

Vibrant Gujarat Summit 2024: वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में करने वाले हैं. ये इसका 10वां संस्करण है.

Vibrant Gujarat Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन गांधीनगर में करेंगे. गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पीएम मोदी इस ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगे. इस साल वाइब्रेंट गुजरात की थीम 'भविष्य का प्रवेश द्वार' यानी 'Gateway to the Future' रखी गई है. वाइब्रेंट गुजरात समिट में राज्य के भविष्य के प्रोजेक्ट्स और इंवेस्टमेंट का प्रदर्शन किया जाएगा. 

जानें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की खास बातें

वाइब्रेंट गुजरात समिट आज 10 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी 2024 (शुक्रवार) तक चलेगी.

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित होने वाली इस ग्लोबल समिट का ये 10वां संस्करण है.

ग्लोबल समिट में 34 पार्टनर देश और 16 पार्टनर ऑर्गेनाइजेशन संगठन भाग ले रहे हैं.

इसमें कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मल्टीनेशनल कंपनियों के सीईओ सहित वर्ल्ड लीडर्स नेताओं का एक बड़ा ग्रुप शामिल है.

वाइब्रेंट गुजरात समिट को 'वाइब्रेंट गुजरात के 20 सालों के सफलता के शिखर सम्मेलन' के रूप में मनाया जाएगा.

वाइब्रेंट गुजरात समिट में क्या-क्या होगा

इसमें ड्रीम सिटी, गिफ्ट सिटी, धोलेरा एसआईआर, अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल से जुड़े कामों को शोकेस किया जाएगा. इसमें सेमीकंडक्टर, रीन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ग्रीन हाइड्रोजन, एयरोस्पेस एंड डिफेंस, प्लग-एंड-प्ले पार्क, आर्टीफिशयल इंटेलीजेंस, स्मार्ट ग्रीनफील्ड शहर आदि जैसे नए और उभरते सेक्टर शामिल होंगे. 

कौन-कौन से कारोबारी लेंगे हिस्सा

इस समिट के दौरान पीएम मोदी सुजुकी मोटर कॉर्प के तोशीहिरो सुजुकी, एपी मोलर के कीथ स्वेंडसन, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के संजय मेहरोत्रा, रसना प्राइवेट लिमिटेड के प्रेसिडेंट पिरुज खंबाटा के साथ कई बड़ी और महत्वपूर्ण ग्लोबल कंपनियों के सीईओ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. समिट में आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, अडानी समूह के गौतम अडानी, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल, फोनपे के समीर निगम और उदय कोटक जैसे प्रमुख बिजनेसमैन शामिल होंगे. भारत की तरफ से उद्योगपति गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चन्द्रशेखरन इसमें शामिल होने वाले टॉप भारतीय अधिकारियों में से एक हैं.

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने समिट के पहले कही बड़ी बात

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात देश की जीडीपी में 8.3 फीसदी से ज्यादा का योगदान देता है. इसके साथ ही भारत के कुल व्यापारिक निर्यात में राज्य की हिस्सेदारी पिछले साल 33 फीसदी थी. गुजरात सरकार ने भारत की जीडीपी में 10 फीसदी योगदान देने और 2026-27 तक 500 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है. साल 2021 में ये शिखर सम्मेलन कोविड संकटकाल की वजह से कैंसिल कर दिया गया था लेकिन इस साल ये समिट काफी निवेश और नए-नए करार करने वाली साबित होगी.

ये भी पढ़ें

IPOs in India: इस साल भारत में बनेगा आईपीओ का नया इतिहास, मीलों पीछे छूट जाएगा 2021 का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget