एक्सप्लोरर

IPOs in India: इस साल भारत में बनेगा आईपीओ का नया इतिहास, मीलों पीछे छूट जाएगा 2021 का आंकड़ा

IPOs This Year: अभी तक वैल्यू के हिसाब से आईपीओ के लिए सबसे सफल साल 2021 रहा है, जब पहली बार कंपनियां आईपीओ के जरिए 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा फंड जुटा पाई थीं...

साल 2024 के आईपीओ सीजन की शुरुआत हो गई है. पिछले सप्ताह इस साल का पहला आईपीओ आ गया. साल के पहले आईपीओ में बाजार से 1000 करोड़ रुपये जुटाए गए. इस साल के रुझान बता रहे हैं कि आईपीओ के लिहाज से बाजार में सरगर्मियां बहुत तेज रहने वाली हैं और आईपीओ के मामले में इस साल एक नया इतिहास बनता दिख सकता है.

ये अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के हवाले से बताया गया है कि 2024 में विभिन्न आईपीओ से 50 बिलियन डॉलर यानी करीब 4.15 लाख करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं. अगर वाकई में ऐसा होता है तो यह कई मामलों में बेमिसाल होने वाला है. आईपीओ से किसी एक साल के दौरान जुटाई गई कुल रकम का आंकड़ा 4 लाख करोड़ रुपये तो छोड़िए, अब तक के इतिहास में सिर्फ एक बार 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाया है.

आईपीओ के लिहाज से सबसे सफल साल

भारत में अब तक के इतिहास में आईपीओ के लिहाज से सबसे सफल साल 2021 रहा है, जब बीएसई और एनएसई के मेनबोर्ड पर 63 आईपीओ आए थे. उन आईपीओ ने मिलकर टोटल 1,19,882 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता हासिल की थी. उसके बाद दूसरे नंबर पर 2017 है, जब 38 आईपीओ ने 75,279 करोड़ रुपये जुटाए थे. साल 2022 में 40 आईपीओ में 59,939 करोड़ रुपये जुटाए गए थे. 2023 चौथा सबसे सफल साबित हुआ था. पिछले साल मेनबोर्ड पर 57 आईपीओ आए और उन्होंने मिलकर 49,437 करोड़ रपये जुटाए.

इसी सप्ताह आया पहला आईपीओ

इस साल मेनबोर्ड पर पहला आईपीओ ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड का रहा है. यह आईपीओ पिछले सप्ताह 9 जनवरी को खुला था और 11 जनवरी को बंद होने वाला है. इस आईपीओ का साइज 1000 करोड़ रुपये है. साल का पहला सप्ताह आईपीओ के लिहाज से ठंडा रहा है. मेनबोर्ड पर साल का दूसरा आईपीओ मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज लिमिटेड का होने वाला है. यह आईपीओ 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को बंद होगा. कंपनी आईपीओ से 1,171.58 करोड़ रुपये जुटाने वाली है.

2 साल में बनेंगे 20 यूनिकॉर्न

कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की मानें तो इस साल आईपीओ की रेस की अगुवाई नए जमाने की टेक कंपनियां करने वाली हैं. फर्म के अनुसार, अगले 2 साल के दौरान भारत में 20 यूनिकॉर्न देखने को मिल सकते हैं. इस साल आने वाले आईपीओ की बात करें तो कतार में शामिल प्रमुख कंपनियों में ओला इलेक्ट्रिक, ओयो, स्विगी, मोबिक्विक जैसे कई न्यू एज टेक स्टार्टअप शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: एमबीए चायवाला के बाद अब पीएचडी सब्जीवाला, पंजाब यूनिवर्सिटी में थे प्रोफेसर, पास में 5-5 डिग्रियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
LPG Rate Today: आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
Petrol-Diesel Rate: बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
Rent vs Buy Home: 20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget