एक्सप्लोरर

VerSe Innovation को Deloitte से मिला क्लीन ऑडिट चिट, इंटरनल कंट्रोल में पाई गईं कई सारी खामियां

VerSe Innovation Audit: डेलॉइट ने वर्से इनोवेशन को वित्त वर्ष 2024 का क्लीन ऑडिट भले ही इश्यू किया, लेकिन ऑडिटर को कंपनी के इंटरनल कंट्रोल में कई सारी खामियां मिलीं.

VerSe Innovation Audit: वर्से इनोवेशन के ऑडिटर डेलॉइट ने वित्त वर्ष 24 के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन फाइनेंशियल स्टेटमेंट पर अपनी राय जाहिर की है. वित्त वर्ष 2024 में कंट्रोल लैप्स के बावजूद डेलॉइट से वर्से इनोवेशन को क्लीन ऑडिट चिट मिली है. हाल ही में VerSe के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर संदीप बसु के इस्तीफे के बाद ऑडिट पर कंपनी ने अपना ओपिनियन दिया है. बता दें कि VerSe Innovation कंटेंट एग्रीगेटर डेलीहंट और शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म जोश की पेरेंट कंपनी है. 

इन कमियों को लेकर डेलॉइट ने जताई चिंता

डेलॉइट की ऑडिट में वर्से के विभिन्न परिचालन कार्यों में इंटरनल कंट्रोल की गंभीर खामियां सामने आई हैं. जैसे कि सप्लायर्स को चुनने और उनकी जांच करने, परचेजिंग के लिए ऑर्डर और इनवॉइस के लिए अप्रूवल प्रॉसेस और कंपनी के पेमेंट वर्कफ्लो को लेकर भी कई कमियां सामने आई हैं.

डेलॉइट ने वर्चुअल एसेट्स को हैंडल करने के वर्से के तरीकों पर भी चिंता जताई है. ऑडिटर ने कस्टमर एक्सेप्टेंस प्रोटोकॉल, प्राइसिंग कंट्रोल, जिम्मेदारियों को बांटने और डिजिटल एसेट्स के ट्रांसफर को लेकर यूजर एक्सेस मैनेजमेंट में भी खामियां पाई है. इसके चलते इन एसेट्स से जुड़े रेवेन्यू और कॉस्ट दोनों के आंकड़ों में गड़बड़ियां देखने को मिल सकती है. 

क्लीन ऑडिट चिट में इन्हें भी किया गया हाइलाइट

इसके अलावा, इस बात को लेकर भी चिंता जाहिर की गई कि VerSe विज्ञापन से अपने रेवेन्यू का हिसाब कैसे रखता है. डेलॉइट ने बताया कि ग्राहकों से मिले ऑर्डर को रिलीज करने वाले इंटरनल कंट्रोल के लगातार फंक्शनिंग में भी रूकावटें पाई गई हैं. इससे रेवेन्यू और ऑर्डर से जुड़ा आंकड़ा गड़बड़ा जाता है. रिपोर्ट में VerSe के जनरल IT कंट्रोल में भी देखी गई समस्याओं की जानकारी दी गई. डेलॉइट ने प्रॉपर ऑडिट लॉग्स के न होने पर भी ध्यान दिया.

बता दें कि वित्त वर्ष 2024 में वर्से इनोवेशन का ऑपरेशन से रेवेन्यू 1,029 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का नेट लॉस या शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2023 में 1,909.7 करोड़ से घटकर 889 करोड़ रुपये रह गया है. इस दौरान EBITDA लॉस 710 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.   

ये भी पढ़ें:

'फेड की आलोचना नहीं करनी चाहिए लेकिन...' ट्रंप ने फिर पावेल पर साधा निशाना, ब्याज दरों को लेकर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget