एक्सप्लोरर

Vande Bharat Metro: अब आ रही है वंदे भारत मेट्रो, रेलवे ने ट्रायल रन की तैयारियां कीं शुरू 

Indian Railways: रेलवे ने सफलता से वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस को लॉन्च कर दिया है. अब वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

Indian Railways: रेलवे ने पिछले कुछ सालों में तेजी से मॉडर्न होने की दौड़ लगानी शुरू कर दी है. मॉडर्नाइजेशन की इस राह पर रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) और अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) जैसी शानदार ट्रेनें शुरू की हैं. साथ ही रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाने की योजना भी तेजी से जारी है. अब भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन का मेट्रो वर्जन लाने की तैयारी में है. इसे फिलहाल वंदे भारत मेट्रो (Vande Bharat Metro) का नाम दिया गया है. यह ट्रेन छोटी दूरी की यात्राओं के लिए मुफीद साबित होगी. भारतीय रेलवे वंदे भारत मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई से शुरू करने जा रही है. 

वंदे भारत मेट्रो में होंगे 4 से 16 कोच

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, फिलहाल उनकी प्राथमिकता वंदे भारत मेट्रो है. इसमें 12 कोच होंगे. इनमें वंदे भारत से बड़े दरवाजे और साइड सीट भी होंगी. इस ट्रेन को तेजी से रफ्तार पकड़ने के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसे चार कोच, आठ कोच और 16 कोच वाले मॉडल में भी चलाया जा सकेगा. ज्यादा भीड़भाड़ वाले रूट्स पर ही 16 कोच वाली वंदे भारत मेट्रो चलाई जाएगी. यह ट्रेन उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी, जो कि रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं. यह आसपास के शहरों में काम के लिए जाने वालों के लिए वरदान साबित होंगी. 

100 से 250 किमी की दूरी तक चलेगी 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेलवे की योजना है कि वंदे मेट्रो ट्रेन को 100 से 250 किमी की दूरी तक चलाया जाए. पहले चरण में 124 शहरों को वंदे मेट्रो से आपस में जोड़ा जाएगा. इनमें से कुछ रूट लगभग तय किए जा चुके हैं. इनमें लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा और तिरुपति-चेन्नई शामिल हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने 2022-23 में पहली बार इस ट्रेन का ऐलान किया था. फिलहाल चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ बैठने की सीट हैं. इन्हें लंबी दूरी पर नहीं चलाया जाता है. इसलिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी जल्द लाई जाएगी. 

अलग से नहीं बिछाई जाएगी रेलवे लाइन 

भारतीय रेलवे के वंदे मेट्रो प्लान पर कई विशेषज्ञ चिंता जता चुके हैं. उनका कहना है कि मेट्रो और आरआरटीएस सिस्टम में अलग से लाइन बिछाई गई हैं. इसलिए वह तेजी से अपना सफर कर पाती हैं. मगर, वंदे मेट्रो को उन्हीं पटरियों पर चलना है, जिनका इस्तेमाल अन्य ट्रेन करती हैं. ऐसे में इनकी सफलता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है. हालांकि, रेलवे अधिकारी ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया है. 

ये भी पढ़ें

Delhi Biggest Land Deal: जोमाटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने की दिल्ली की सबसे बड़ी लैंड डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget