एक्सप्लोरर

Air India पर किसने लगाया 14 लाख डॉलर का जुर्माना, पैसेंजर्स के 12.15 करोड़ डॉलर भी करने होंगे रिफंड- जानें क्यों

Air India Penalty: क्यों टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया पर लगा 14 लाख डॉलर का भारीभरकम जुर्माना और इसे यात्रियों के 12.15 लाख डॉलर भी रिफंड करने होंगे. जानें आखिर मामला क्या है.

Air India: टाटा समूह के स्वामित्व वाली देश की पूर्व सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया को झटका लगा है. अमेरिकी सरकार ने एयर इंडिया पर 14 लाख डॉलर का जुर्माना लगा दिया है. इसके अलावा एयर इंडिया को यात्रियों के 12.15 करोड़ डॉलर लौटाने यानी रिफंड करने के लिए भी कहा गया है. जानें इस पर ये जुर्माने और रिफंड का आदेश आखिरकार आया क्यों है.

क्यों लगा एयर इंडिया पर ये जुर्माना और मिला रिफंड का आदेश
कोविड-19 महामारी के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट्स के कैंसिल होने या उनके शेड्यूल में बदलाव से प्रभावित यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाने में हुई देरी के कारण एयर इंडिया पर ये जुर्माना लगा है और रिफंड के आदेश आए हैं. हालांकि रिफंड में देरी के ये मामले टाटा समूह के हाथों एयर इंडिया का अधिग्रहण होने से पहले के हैं. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन का कहना है कि एयर इंडिया की रिफंड पॉलिसी के तहत पैसेंजर्स को अपनी रिफंड पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसी वजह से एयर इंडिया को आदेश दिया गया है कि वो यात्रियों को रिफंड करे और जुर्माना भी देना होगा.

अमेरिकी परिवहन विभाग ने कुल 6 एयरलाइंस को दिया रिफंड का आदेश
अमेरिकी परिवहन विभाग ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्हें यात्रियों को रिफंड के रूप में कुल 60 करोड़ डॉलर लौटाने का निर्देश दिया गया है. एयर इंडिया के अलावा फ्रंटियर, टीएपी पुर्तगाल, एयरो मेक्सिको, ईआई एआई और एविएंका एयरलाइंस पर भी अमेरिकी सरकार ने जुर्माना लगाया है.

क्या कहा अधिकारियों ने
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि कहा कि एयर इंडिया का यात्रियों के 'अनुरोध पर रिफंड' करने का प्रावधान अमेरिकी परिवहन विभाग की नीतियों के विपरीत है. अमेरिकी सरकार ने यह नियम बना रखा है कि फ्लाइट कैंसिल होने या उसमें बदलाव होने पर एयरलाइन को पैसेंजर्स के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर रिफंड करने होंगे. एक विभागीय जांच में यह पाया गया कि एयर इंडिया ने रिफंड के आधी से ज्यादा एप्लीकेशन्स पर कार्रवाई करने में निर्धारित 100 दिनों से अधिक समय लगाया. 

क्यों जारी हुआ एयर इंडिया को रिफंड देने का आदेश
एक आधिकारिक जांच के मुताबिक एयर इंडिया ने परिवहन विभाग के साथ दायर की गई 1900 रिफंड शिकायतों में से आधे से ज्यादा को निपटाने में 100 दिनों से ज्यादा का समय लिया. ये रिफंड उन फ्लाइट्स के लिए देना पड़ेगा जिन्हें एयर इंडिया ने या तो कैंसिल किया था या उनके टाइमिंग और शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया था.

ये भी पढ़ें

Elon Musk: एलन मस्क का एक और कारनामा, ऐप डेवलेपर इंजीनियर को निकालने का ट्विटर पर ही कर दिया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget