एक्सप्लोरर

Elon Musk: एलन मस्क का एक और कारनामा, ऐप डेवलपर इंजीनियर को निकालने का ट्विटर पर ही कर दिया एलान

Elon Musk: ट्विटर और इसके नए सीईओ एलन मस्क लगातार खबरों में बने हुए हैं. ताजा मामला एक ट्विटर एंप्लाई को नौकरी से निकालने का है जिसमें मस्क ने ट्वीट पर ही इसका आदेश सुना दिया.

Elon Musk: ट्विटर के नए मालिक और सीईओ एलन मस्क ने जब से कंपनी का कामकाज अपने हाथों में लिया है, ट्विटर के एंप्लाइज के लिए हर दिन मुश्किल भरा साबित हो रहा है. आते ही एलन मस्क ने पहले तो कर्मचारियों को हफ्ते में 80 घंटे काम करने का फरमान सुना दिया और इसके बाद कंपनी के 50 फीसदी वर्कफोर्स को नौकरी से निकाल दिया है. ताजा घटनाक्रम में मस्क ने अपने एक एंप्लाई को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया है क्योंकि उसने सार्वजनिक रूप से उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना की थी. 

इस मामले में एलन मस्क ने ट्वीट के जरिए ही एंप्लाई को निकालने की घोषणा कर दी तो वहीं दूसरे मामले में एक पूर्व एंप्लाई ने कहा कि उसे इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उसने खुले आम एलन मस्क को डांटा था.

क्या है ये मामला
इंजीनियर एरिक फ्रोन्होफ़र जो कि ट्विटर एप के एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए काम करते थे, उन्होंने रविवार को एलन मस्क का एक ट्वीट रीपोस्ट करते हुए एक कमेंट किया. इस कमेंट में उन्होंने लिखा था कि मस्क की ट्विटर एप के तकनीकी भाग को लेकर समझ गलत है. मस्क ने इसका रिप्लाई देते हुए एरिक फ्रोन्होफ़र से कहा कि इस मामले को समझाएं और उन्होंने पूछा कि 'एंड्रॉयड पर ट्विटर सुपर स्लो है, आपने इसे ठीक करने के लिए क्या किया है?

यहां देखिए वो ट्वीट

हालांकि एरिक फ्रोन्होफ़र ने कई ट्वीट के जरिए अपनी राय एलन मस्क को बताने की कोशिश तो एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि वो अपने बॉस से अपना फीडबैक निजी तौर पर क्यों नहीं शेयर करते? इसके जवाब में ट्विटर में 8 साल काम कर चुके इंजीनियर एरिक ने कहा कि शायद एलन मस्क को उनसे निजी तौर पर सवाल करने चाहिए, या तो स्लैक पर या ईमेल के जरिए. 

इसी क्रम में एक दूसरे ट्विटर यूजर ने एलन मस्क को टैग करते हुए ट्वीट किया कि शायद आप इस तरह के व्यक्ति को अपनी टीम में नहीं चाहेंगे. एलन मस्क ने एरिक को ट्विटर पर ही निकालने का एलान कर दिया. 

एरिक फ्रोन्होफ़र ने भी एक ट्वीट के जरिए लिखा कि शायद आधिकारिक तौर पर उन्हें निकाल दिया गया है और एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनका मैक पर अकाउंट लॉक दिखाई दे रहा था.

ट्विटर की कमान संभालने के बाद से ही एलन मस्क कर्मचारियों को निकालने और ट्विटर के लिए नए-नए फैसलों को लेने और वापस करने के कारण आलोचना का शिकार हो रहे हैं. जबसे उन्होंने ट्विटर के ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर की रकम वसूलने का ऐलान किया है कई पैरोडी अकाउंट और फर्जी यूजर्स ने अपना अकाउंट ब्लू टिक वैरिफिकेशन वाला करवा लिया है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: मामूली बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 61630 पर ओपन, निफ्टी 18,362 के ऊपर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget