एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान जंग के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ले लिया बड़ा फैसला, जानें क्या होगा असर

US Fed Meeting: सोना से लेकर डॉलर और कच्चे तेल में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. ऐसे में यूएस फेड के इस फैसले ने जरूर वैश्विक बाजार को थोड़ी राहत देने का काम किया है.

US Federal Meeting: मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के बीच अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेडरल ने ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. फेड चीफ जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों को 4.25 प्रतिशत से 4.50 प्रतिशत के बीच रखने का ही फैसला किया है. इसका मतलब ये हुआ कि लोगों की तरफ से चुकाए जा रहे लोन की ईएमआई पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है. 2024 के दिसंबर में यूएस फेड की तरफ से आखिरी बार 25 बेसिस प्वाईंट यानी 0.25 प्रतिशत की ब्याज दर में कटौती की गई थी.

ब्याज में कटौती से यूएस फेड का इनकार

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्याज दरों के ऐलान से पहले यूएस फेड रिजर्व से इसमें कटौती करने का आग्रह किया था, लेकिन जेरोम पॉवेल ने ट्रंप के इस अनुरोध को नहीं माना.  बाजार के जानकार इस बात की उम्मीद कर रहे थे कि जब तक मुद्रास्फीति में गिराटवट के कुछ संकेत नहीं मिल जाते हैं, तब तक इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा.

ब्याज दरों में कटौती न करने का यूएस फेड ने ऐसे वक्त पर फैसला किया है जब बैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. इजरायल की तरफ से ईरान के प्रमुख वैज्ञानिकों और आर्मी के लोगों को मारने के बाद वेस्ट एशिया में हालात काफी चिंताजनक बनी हुई है.

यूएस फेड के फैसले से निराश बाजार

सोना से लेकर डॉलर और कच्चे तेल में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. ऐसे में यूएस फेड के इस फैसले ने जरूर वैश्विक बाजार को थोड़ी राहत देने का काम किया है. दो दिवसीय बैठक के बाद यूएस फेड ने घोषणा की है कि बेंचमार्क लैडिंग रेट 4.24 प्रतिशत ही रखा जाएगा.   

इधर, यूएस फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी जा रही है. डॉउ जोन्स 0.10 प्रतिशत फिसल गया तो वहीं एसएंडपी 500 के शेयर में भी 0.03 प्रतिशत की गिरावट आयी है. नैस्डेक कंपोजिट 0.13 प्रतिशत ऊपर चढ़ाकर बंद हुआ. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इन्फ्लेशन से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए यूएस फेड चीफ जेरोम पॉलेल की आलोचना की है.

ये भी पढ़ें: विमान हादसे के बाद पहली बार एयर इंडिया का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल पैसेंजर्स को जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget