एक्सप्लोरर

विमान हादसे के बाद पहली बार एयर इंडिया का अब बड़ा फैसला, इंटरनेशनल पैसेंजर्स को जानना जरूरी

Air India International Operations: एयर इंडिया ने विमानों में कटौती किए जाने से होने वाले पैसेंजर्स की असुविधाओं के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वैकल्पिक विमानों के लिए उन्हें एडवांस में सूचित कर दिया जाएगा.

Air India Cut International Operations: ईरान पर इजरायल की तरफ से किए गए हमले और उसके बाद मिडिल ईस्ट में बने मौजूदा हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने अस्थाई तौर पर अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं में कटौती का फैसला किया है. एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि जुलाई के मध्य तक वाइड बॉडी विमानों के संचालन में वह 15 प्रतिशत की कटौती करने जा रहा है. एयर इंडिया की तरफ से यह फैसले ऐसे वक्त पर लिया गया जब इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद में उसका एक बोईंग विमान उड़ान भरते वक्त हादसे का शिकार हो गया था. एयरलाइंस की तरफ से आगे कहा गया कि उसका ये फैसला कई चुनौतियों के बीच यात्रियों की असुविधाएं कम करने और विमान के बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है.

अंतरराष्ट्रीय संचालन में कटौती

एक सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर एयर इंडिया ने लिखा कि मध्य पूर्व में जारी भूराजनीतिक तनाव और यूरोपी-ईस्ट एशिया समेत कई देशों में रात के कर्फ्यू और सुरक्षा जांच कड़ी किए जाने की वजह से इंजीनियरिंग स्टाफ और एयर इंडिया पायलट ने आवश्यक एहतियात के तौर पर ये कदम उठाया है.


विमान हादसे के बाद पहली बार एयर इंडिया का अब बड़ा फैसला, इंटरनेशनल पैसेंजर्स को जानना जरूरी

एयर इंडिया ने कहा कि पिछले छह दिनों में अंतरराष्ट्रीय विमानों के संचालन में कई बाधाएं आयी है, जिसकी वजह से अब तक कुल 83 विमानों को रद्द करना पड़ा है. विमान कंपनी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में ये कदम उठाया जाना बहुत ही जरूरी थी. 

पैसेंजर्स से जताया खेद

एयर इंडिया ने विमानों में कटौती किए जाने से होने वाले पैसेंजर्स की असुविधाओं के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वैकल्पिक विमान के लिए उन्हें एडवांस में सूचित कर दिया जाएगा. इसके साथ ही, पैसेंजर्स को बिना किसी चार्ज के रिफंड मिल पाएगा या फिर बिना किसी चार्ज के वे अपने प्लान को री-शेड्यूल भी कर सकते हैं. एयर इंडिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं का रिवाइज्य शेड्यूल 20 जून 2025 से लागू हो जाएगा.

अहमदाबाद विमान हादसे के बारे में भी एयर इंडिया ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उस घटना के कारों की जांच इस वक्त चल रही है. अथॉरिटीज इस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगा रहे हैं. दूसरी ओर, नागरिक उड्डयन के महानिदेशक ने एयर इंडिया के बोईंग 787-8 और 787-9 विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: जापान से लेकर ईरान और पाकिस्तान तक... दुनिया के इन 26 इन देशों में भारतीय रुपये का है बड़ा जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget