एक्सप्लोरर

चीन-अमेरिका के बीच और बढ़ेगा तनाव? ट्रंप प्रशासन के अगले कदम को लेकर एक्सपर्ट्स की वॉर्निंग

ट्रंप प्रशासन चीन के हालिया कदमों का जवाब देने की तैयारी कर रहा है, जिसमें दुर्लभ धातुओं (Rare Earth Metals) के एक्सपोर्ट पर रोक शामिल है.

China-US Trade Tensions: टैरिफ को लेकर दुनिया की दो आर्थिक महाशक्ति अमेरिका और चीन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अमेरिका अब चीन के ऊपर दबाव बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है और इसको लेकर वह कड़े फैसले भी ले सकता है. बीजिंग की तरफ से 155 प्रतिशत तक टैरिफ की धमकी के बाद वाशिंगटन अब चीन के खिलाफ अगले कदम की योजना बना रहा है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन चीन के हालिया कदमों का जवाब देने की तैयारी कर रहा है, जिसमें दुर्लभ धातुओं (Rare Earth Metals) के एक्सपोर्ट पर रोक शामिल है. इसके बाद अमेरिका, चीन को एक्सपोर्ट होने वाले सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स पर कटौती करने जैसे कदम उठाने पर विचार कर रहा है.

चीन-यूएस आमने-सामने

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि लैपटॉप से लेकर जेट इंजन तक कई वस्तुओं पर रोक लगाई जा सकती है. इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रपति ट्रंप के 10 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर दिए गए बयान को लागू करना है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन से आयातित सामानों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है.

इसके अलावा, एक नवंबर तक किसी भी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर के एक्सपोर्ट को नियंत्रित करने पर भी विचार किया जा रहा है. हालांकि, अधिकारियों ने यह भी कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रस्तावों को कैसे लागू किया जाएगा. यह योजना सिर्फ संकेत देती है कि चीन और अमेरिका के व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ चुका है.

क्या होगा ट्रंप का अगला कदम?

योजना यह है कि अमेरिका उन सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी पर रोक लगाएगा जिसमें यूएस टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ हो, जैसे कि 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद बाइडेन प्रशासन ने लागू किया था. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका इन प्रतिबंधों को पूरी तरह लागू करता है, तो चीन के साथ व्यापार संबंध पूरी तरह बिगड़ सकते हैं, और इसका आर्थिक प्रभाव अमेरिका पर भी पड़ सकता है.

चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने अमेरिकी प्रस्तावित कदमों के खिलाफ सीधे कोई टिप्पणी नहीं की. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वाशिंगटन किसी भी तरह की कार्रवाई करता है, तो बीजिंग ऐसी एकतरफा कार्रवाई का विरोध करेगा और अपने वैधानिक अधिकारों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी एक्शन और रूसी तेल की खरीदारी में भारत की कटौती की रिपोर्ट से क्रूड ऑयल की कीमतों में लगी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget